UP Pcs Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की देर रात 22 पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है. इस फेरबदल में कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं. संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए हैं. देखिए लिस्ट
Trending Photos
UP Pcs Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने बुधवार देर रात 22 पीसीएस अफसरों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किया. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें प्रदेश के कई जिलों के अफसरों में यह बदलाव किए गए हैं. राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बने. नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं.
नवीन नियुक्तियां और बदलाव, 22 पीसीएस अधिकारियों का तबादला...
1-राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बने.
2-नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गईं.
3-अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया बनाए गए.
4-दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद नियुक्त.
5-दुष्यंत कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात बने.
6-संतोष कुमार राय उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर नियुक्त.
7-अरविंद कुमार प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर बनाए गए.
8-कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ बनाए गए.
9-प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नियुक्त.
10-संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए हैं.
11-नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ बने.
12-नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर बने.
13-पंकज कुमार सक्सेना उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर नियुक्त.
14-सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बने.
15-अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ नियुक्त किए गए हैं.
16-दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने. 17-मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बनाए गए हैं.
18-प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त.
19-प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी एवं सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती बने.
20-विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण बने.
21-अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी नियुक्त.
22-ऋषभ वर्मा उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए.
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !