घर पर महिलाएं ज्यादा खाना बनाती हैं या पुरुष? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Advertisement
trendingNow11947326

घर पर महिलाएं ज्यादा खाना बनाती हैं या पुरुष? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Cooking At Home: सर्वे में जेंडर गैप देश के अनुसार अलग-अलग पाया गया. संयुक्त राज्य अमेरिका में, महिलाएं पुरुषों की तुलना में प्रति सप्ताह औसतन दो बार अधिक भोजन पकाती हैं. 

घर पर महिलाएं ज्यादा खाना बनाती हैं या पुरुष?  सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

World News in Hindi: एक नए सर्वे से पता चलता है कि 'घर पर खाना पकाने' में जेंडर गेप बढ़ गया है. दुनिया भर के लगभग हर देश में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक खाना पका रही हैं. 2022 में महिलाएं प्रति सप्ताह औसतन केवल नौ बार भोजन बनाया जबकि पुरुषों ने प्रति सप्ताह लगभग चार भोजन बनाया. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक गैलप और कुकपैड के वार्षिक सर्वेक्षण के नतीजे में आंकड़े सामने आए हैं.

यह सर्व दरअसल यह ट्रैक करता है कि दुनिया भर के देशों में लोग कितनी बार घर का खाना बनाते हैं और खाते हैं।

2018 शुरू हुआ था सर्वे
यह सर्वे 2018 में शुरू हुआ था. महामारी के वर्षों के दौरान सर्वे के रिजल्ट्स से पता चला कि पुरुषों ने अधिक खाना बनाया.

गैलप के शोध निदेशक एंड्रयू डुगन बताते हैं हैं, ‘जब से अध्ययन शुरू हुआ, हर साल अंतर जेंडर गेप कम होता गया.' डुगन ने सर्वे शुरू होने के बाद से ही इस पर काम किया है.

पुरुषों ने खाना बनाना किया कम
हालांकि सर्वे के लेटेस्ट रिजल्ट में यह ट्रेंड बदल गया. 2022 में, महिलाओं ने पहले की तरह खाना बनाना जारी रखा, लेकिन पुरुषों ने कम खाना बनाना शुरू कर दिया.

डुगन कहते हैं, 'यह पहला साल है जब अंतर वास्तव में बढ़ गया है.' वह यह भी बतात हें कि अंतर 2018 में अपने शुरुआती बिंदु पर वापस आ गया है.

अलग-अलग देशों में दिखा अलग-अलग अंतर
जेंडर गेप देश के अनुसार अलग-अलग पाया गया. संयुक्त राज्य अमेरिका में, महिलाएं पुरुषों की तुलना में प्रति सप्ताह औसतन दो बार अधिक भोजन पकाती हैं. 

सर्वे के मुताबिक इथियोपिया, ताजिकिस्तान, मिस्र, नेपाल और यमन सबसे बड़े जेंडर गेप वाले देश हैं. यहां महिलाएं पुरुषों की तुलना में प्रति सप्ताह लगभग आठ बार अधिक भोजन बना रही है. खाना पकाने में सबसे कम जेंडर गेप वाले देश यूरोप में हैं, जिनमें स्पेन, यूके, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और आयरलैंड शामिल हैं.

सिर्फ एक देश में पुरुष बनाते हैं महिलाओं से अधिक बार खाना
सर्वे के मुताबिक पूरी दुनिया में केवल इटली एक देश ऐसा है जहां पुरुष वास्तव में महिलाओं की तुलना में अधिक खाना बनाते हैं. यह साफ नहीं हो सका कि इटली में यह ट्रेंड क्यों देखने को मिला या यूएस सहित अन्य सभी देशों में लिंग अंतर क्यों बढ़ गया.

Trending news