आमेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिला माता के नवाए शीश
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1393912

आमेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिला माता के नवाए शीश

Vasundhara Raje : आज आमेर के शिला माता पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शीश नवाए. 

आमेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिला माता के नवाए शीश

Vasundhara Raje : पर्यटन नगरी आमेर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची. आमेर के हाथी स्टैंड पर वसुंधरा राजे का हाथियों ने माला पहनाकर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया. आमेर शिला माता मंदिर मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर राजीव का स्वागत किया.  

 

वसुंधरा राजे ने शिला माता मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की. राजे ने शिला माता की आरती में भाग लेते हुए माता के पाठ किए. इसके बाद राजे अंबिकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. जहां महादेव जी के दर्शन किए. 

 

दर्शन के बाद राजे भाजपा कार्यकर्ता ललित पारीक के घर पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने राजे का शिला माता की फ़ोटो भेंट किया. राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की. राजे स्थानीय महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाए.

ये भी पढ़े..

सरकार का दावा 85 फीसदी डॉक्टर्स काम पर लौटे, डॉक्टर्स का कहना हड़ताल जारी, इमरजेंसी का भी बहिष्कार

Dungarpur News : प्रेमिका ने सिमरन बनने से किया इनकार, प्रेमी ने किया रेप और चुन्नी से दबा दिया गला

Trending news