Maharashtra Politics: 'बड़े भारी मन से लिया एकनाथ शिंदे को CM बनाने का फैसला', BJP नेता का बड़ा खुलासा
Advertisement
trendingNow11271168

Maharashtra Politics: 'बड़े भारी मन से लिया एकनाथ शिंदे को CM बनाने का फैसला', BJP नेता का बड़ा खुलासा

Eknath Shinde: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है. आइये आपको बताते हैं चंद्रकांत पाटिल ने क्या कहा.

Maharashtra Politics: 'बड़े भारी मन से लिया एकनाथ शिंदे को CM बनाने का फैसला', BJP नेता का बड़ा खुलासा

Maharashtra Politics Latest News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के भाजपा के फैसले ने सभी को दंग कर दिया था. उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद लगभग तय माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता संभालेंगे. ऐन वक्त पर भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया. भाजपा के इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. विपक्ष ने कहा था कि शिंदे खुद कोई फैसला नहीं ले सकेंगे, उनपर हमेशा भाजपा व देवेंद्र फडणवीस का दबाव बना रहेगा. इस बीच महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर बड़ा बयान दे दिया है.

भारी मन से शिंदे को सीएम बनाने का फैसला?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था. पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था.

चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था. पाटिल ने कहा, ‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे. केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया. हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया.’

..यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं

इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

(एजेंसी इनपुट के साथ)

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news