Garuda Puran: ये 8 बातें देती हैं इशारा, किस योनी में होगा आपका अगला जन्म, जानिए गरुड़ पुराण क्या कहता है
Advertisement
trendingNow12629573

Garuda Puran: ये 8 बातें देती हैं इशारा, किस योनी में होगा आपका अगला जन्म, जानिए गरुड़ पुराण क्या कहता है

Garuda Puran Mystery: शास्त्रों की मानें तो मनुष्य को अपने कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है चाहे वो जीवित रहते मिले या फिर मृत्यु के बाद मिले. यमराज के निर्णय पर किसी जीवात्मा को स्वर्ग या नरक में जगह मिलती है. उसके कर्म ही बताते हैं कि उसका अलगा जन्म किस योनी में होने वाला है.

Garuda Purana

Garuda Puran ka Gyan In Hindi: हिंदु पुराणों में से एक गरुड़ पुराण में जानकारी दी गई है कि मनुष्य धरती पर जो भी कर्म करता है उसके आधार पर ही उसे फल भुगतने पड़ते हैं. गरुण पुराण के मुताबिक में मनुष्य के कर्मों का पूरा हिसाब किताब किया जाता है. वहीं, अगर सवाल करें कि किसी जीवात्मा को अगला जन्म क्या मिलेगा इसका निर्णय कैसे होता है तो इसके लिए भी मनुष्य के कर्म ही जिम्मेदार होते हैं. मनुष्य के कर्म के लेखाजोखा के बाद ही उसके अगले जन्म को तय किया जाता है. आइए इस बारे में और जानें. 

कर्मों के हिसाब से मिलता है अगला जन्म 
गरुड़ पुराण के मुताबिक महिलाओं का शोषण करने वाले व्यक्ति को अगले जन्म में भयानक रोग मिलता है जिससे वो पीड़ित रहता है. वहीं, अप्राकृतिक संबंध बनाने वाले को अगली बार नपुंसक के रूप में जन्म मिलता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति जीवनभर किसी न किसी को धोखा देता रहता है उसे अगले जन्म में उल्लू की योनी मिलती है. किसी की झूठी गवाही देने पर मनुष्य अगले जन्म में अंधा होता है. 
जो व्यक्ति लूटता हो, जानवरों को सताता हो और उनका शिकार करता है उसे अगले जन्म में कसाई से मौत मिलती है. इसके लिए उसे जानवर की योनी में जन्म मिलता है. 
गरुड़ पुराण के मुताबित जो व्यक्ति अपने माता-पिता, भाई-बहन को दुख देता है या उनको प्रताड़ित करता है, अगले जन्म में उसकी मृत्यु गर्भ में ही हो जाती है.

अगला जन्म मूर्ख और कुबड़े के रूप में
गुरु का अपमान करने पर व्यक्ति को नरक में भेजा जाता है और अगले जन्म में बिना पानी वाले वन में ब्रह्मराक्षस बनता है. 
जो पुरुष महिलाओं की तरह आचरण करते हैं और उनके स्वाभाव और आदतें भी महिलाओं जैसी होती हैं तो ऐसे पुरुष अगले जन्म में स्त्री के रूप में जन्म पाते हैं. 
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के समय जो व्यक्ति भगवान का नाम लेता है या भजन करता है उसको मुक्ति का मार्ग मिलता है. शास्त्रों में मरते समय राम नाम लेने का महत्व बताया गया है. 
जो मनुष्य स्त्री की हत्या करता है, गर्भपात या गाय की हत्या करता है, उसका अगला जन्म मूर्ख और कुबड़े के रूप में होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

और पढ़ें- Garuda Purana: मृत्यु के 24 घंटे बाद क्यों यमलोक से लौट आती है आत्मा, पिंडदान नहीं करने पर क्या होता है हश्र, जानें

और पढ़ें- Guru Chandra Yuti 2025: पैसों में डूब जाएंगी ये तीन राशियां, गुरु चंद्र युति से बन रहा शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग, कामयाबी कदमों में होगी

Trending news