Advertisement
trendingPhotos2642134
photoDetails1hindi

ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन, करोड़ों में है कीमत, बड़े-बड़े धन्ना सेठों के बिक जाएंगे घर

हमेशा की तरह हम अपने काम-काज के लिए 5 या 10 रुपये के पेन का इस्तेमाल करते हैं पर क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा पेन कौन सा है, आज हम ऐसे ही 5 पेन के बारे में बताएंगे जिनकी  कीमत हजारों में नहीं बल्की करोड़ों में है.  

फुलगर नोक्टारनस-70 करोड़

1/5
फुलगर नोक्टारनस-70 करोड़

ये दुनिया के सबसे मंहगे पेन में से एक है इस पेन को इटली के टिबाल्डी कंपनी ने बनाया है, इस पेन में लगभग 945 काले हीरे और 123 रूबी जड़े गए हैं, और इसका निब 24 कैरट सोने से बनाया गया है, इस पेन को 2020 में चीन के शहर शंघाई में हुई एक निलामी में बेचा गया था

 

 

मोंट ब्लांक ताजमहल लिमिटेड एडिशन - 17.35 करोड़ रुपये

2/5
मोंट ब्लांक ताजमहल लिमिटेड एडिशन - 17.35 करोड़ रुपये

ये दुनिया के सबसे मंहगे पेन वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती है, इस लिमिटेड एडिशन के पेन पूरी दुनिया में केवल 10 मौजूद हैं, इसे बनाने में हीरे और नीलम का इस्तेमाल किया जाता है और इसका डिजाइन ताजमहल से लिया गया है, इस पेन की कीमत लगभग 17.35 करोड़ रूपये है 

 

मोंट ब्लांक जोहान्स केपलर हाई आर्टिस्ट्री स्टेला नोवा - 13 करोड़ रुपये

3/5
मोंट ब्लांक जोहान्स केपलर हाई आर्टिस्ट्री स्टेला नोवा - 13 करोड़ रुपये

 जोहान्स केपलर को दुनिया का सबसे महान खगोलशास्त्री माना जाता है, इस पेन को उनके सम्मान में बनाया गया था इस पेन को बनाने के लिए 5294 नीलम और 570 हीरे का इस्तेमाल किया गया है इसकी पेन की कीमत 15 लाख डॉलर यानी 13 करोड़ रुपये है

 

मोंट ब्लांक बोहेम रॉयल - 13 करोड़ रुपये

4/5
मोंट ब्लांक बोहेम रॉयल - 13 करोड़ रुपये

मोंट ब्लांक बोहेम रॉयल नामक ये पेन दुनिया के समसे महंगे पेन की लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है ये पेन क्लिप पैरामाउंट-कट हीरे से बनी हुई है, इसकी भी कीमत 13 करोड़ रुपये है

 

डियामंते - 12.75 करोड़ रुपये

5/5
डियामंते - 12.75 करोड़ रुपये

ये दुनिया के सबसे मंहगे पेन की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आता है इस पेन को इटली के ऑरोरा कंपनी ने बनाया है,इस पेन को बनाने के लिए लगभग 1,919 डी बीयर्स हीरों का इस्तेमाल किया गया है 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़