MP-Chhattisgarh News LIVE: एमपी में उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2487269

MP-Chhattisgarh News LIVE: एमपी में उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू

MP News Live Updates: आज 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार है. भोपाल में आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह होगा.  इसके अलावा एमपी में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है.MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 

MP-Chhattisgarh News LIVE: एमपी में उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
LIVE Blog

MP Today Latest News Update 25 October 2024 LIVE: आज 25 अक्टूबर  दिन शुक्रवार है. राजधानी भोपाल में आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. इसके अलावा एमपी के बुधनी/विजयपुर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है. दोनों सीटों के लिए अब तक 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

25 October 2024
09:20 AM

MP News: समर्थन मूल्य पर पर सोयाबीन उपार्जन आज से
​प्रदेश में पहली बार प्राइस सपोर्ट स्कीम(समर्थन मूल्य) पर सोयाबीन का उपार्जन किया जा रहा है. एमपी में समर्थन मूल्य पर सोयाबीनन की खरीदी ससज से 1400 केन्द्र पर शुरू होगी. केन्द्र सरकार के निर्धारित मात्रा के अतिरिक्त सोयाबीन का उपार्जन प्रदेश सरकार करेगी.

08:07 AM

Chhattisgarh News: दाना महचक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी
​दाना महचक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी. उत्त्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर. राजधानी समेत सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना. आज और कल गरज चमक के साथ हो सकता है वज्रपात. प्रदेश में 40 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती हैं हवा.

08:05 AM

Chhattisgarh News:  महतारी वंदन की 9 वीं किश्त आज होगी जारी
​महतारी वंदन की 9 वीं किश्त आज होगी जारी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगी महिलाओं को सौगात. 1000-1000 रुपय का किश्त होगा जारी. 70 लाख महिलाओं को मिलेगा दिपावली का तोहफा. 651.37 करोड़ की राशि होगा जारी. प्रदेश की महिलाओं को अब तक 5227 करोड़ की मिल चुका है आर्थिक मदद.

07:18 AM

MP News: चक्रवाती तूफ़ान दाना का मध्यप्रदेश मे असर
​चक्रवाती तूफ़ान दाना का मध्यप्रदेश मे असर. दो दिन देखने को मिलेगा असर. प्रदेश के पूर्वी हिस्से मे हल्की बारिश का अनुमान. जबलपुर समेत प्रदेश के 8 जिलों मे गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान. एमपी के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में खिली रहेगी धूप.. कई शहरों मे दिन का पारा रहेगा 30 डिग्री से कम. प्रदेश कई हिस्सों में धुंध छाई रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया.

07:16 AM

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर का करेंगे दौरा
​सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर का करेंगे दौरा. सुबह 10.50 पर रायपुर एयरपोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का करेंगे स्वागत. 11.35 पर AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल. दोपहर 1.30 बजे बीजेपी प्रत्याशी की नामांकन रैली में होंगे शामिल. 3.20 पर NIT के 14वें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत. शाम 5 बजे पुरखौती मुक्तांगन जाएंगे सीएम साय. राष्ट्रपति के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों से करेंगे मुलाकात. शाम 6.20 पर लौटेंगे मुख्यमंत्री निवास.

07:10 AM

Bhopal News: MP सरकार आज करेगी शिक्षकों का सम्मान
​राजधानी भोपाल में आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,राज्यपाल मंगु भाई पटेल करेंगे शिक्षकों को सम्मानित. आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को सम्मानित होंगे शिक्षा के क्षेत्र उनके अच्छे कार्य के लिए. डॉक्टर मोहन यादव सरकार नि:शुल्क गणवेश योजना अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जायेगी.

06:45 AM

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू 
​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय दौरा.आज सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू. रायपुर एयरपोर्ट से जाएंगी AIIMS. AIIMS में द्वितीय दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल. दोपहर एक बजे राजभवन जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू. 3.20 पर राजभवन से NIT रवाना होंगी द्रौपदी मुर्मू. NIT में 14वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल. NIT के बाद पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी द्रौपदी मुर्मू. शाम 5.15 से 6 बजे तक महतारी वंदन कार्यक्रम में होंगी शामिल. 

Trending news