Religion Quiz: महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी ने किस कौरव के खून से अपने बाल धोए थे और क्‍यों?
Advertisement
trendingNow12655088

Religion Quiz: महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी ने किस कौरव के खून से अपने बाल धोए थे और क्‍यों?

General Knowledge Quiz: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जनरल नॉलेज होना बहुत जरूरी है. क्विज की मदद से जनरल नॉलेज बढ़ाने में खासी मदद मिलती है. आज जानिए महाभारत से जुड़े कुछ रोचक प्रश्‍न और उनके जवाब.  

Religion Quiz: महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी ने किस कौरव के खून से अपने बाल धोए थे और क्‍यों?

Trending Quiz: महाभारत युद्ध में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिनके बारे में सभी लोगों को जानकारी नहीं है. अक्‍सर कॉम्‍पटीटिव एग्‍जाम्‍स में महाभारत से जुड़े प्रश्‍न पूछे जाते हैं. जानिए ऐसे ही कुछ रोचक प्रश्‍न और उनके जवाब.

यह भी पढ़ें: घटेगी इनकम, बढ़ेंगे झगड़े; मार्च शुरू होते ही 5 राशि वालों की लगेगी लंका, एक 'गुड न्‍यूज' भी मिलेगी

सवाल 1 - महाभारत का युद्ध कितने दिन तक चला था और क्‍यों?
जवाब 1 - महाभारत का युद्ध 18 दिन तक चला था. महाभारत में 18 अंक का बड़ा महत्‍व है. महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्‍ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान भी 18 दिन तक ही दिया था. साथ ही महाभारत में अध्‍याय भी 18 हैं. कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के बाद केवल 18 लोग ही जीवित बचे थे.

 

सवाल 2 - महाभारत युद्ध के कौन-से दिन पितामह भीष्म शर-शैय्या को प्राप्त हुए?
जवाब 2 - महाभारत युद्ध के 10वें दिन पितामह भीष्म शर-शैय्या को प्राप्त हुए थे. अर्जुन ने उन्‍हें बाणों से छलनी कर दिया था. हालांकि भीष्‍म पितामह ने अपना शरीर सूर्य के उत्‍तरायण होने पर त्‍यागा था. उन्‍हें वरदान प्राप्‍त था कि वे अपनी मृत्‍यु का दिन स्‍वयं चुन सकते थे.

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि पर साढ़े साती होगी खत्‍म, शनि देंगे बड़ी सफलता, फहराएगा आपके नाम का परचम

सवाल 3 - महाभारत का युद्ध क्‍यों हुआ?
जवाब 3 - महाभारत के युद्ध के पीछे वैसे तो कई कारण थे, जिसमें दुर्योधन का पांडवों को सुई की नोंक बराबर जमीन देने से भी इनकार करना था. लेकिन प्रमुख कारण पांडवों की पत्‍नी द्रौपदी का अपमान का बदला लेना था. दुर्योधन ने भरी सभा में द्रौपदी का अपमान किया था.

सवाल 4 - महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी ने किस कौरव के खून से अपने बाल धोए थे और क्‍यों?  
जवाब 4 - महाभारत युद्ध के बाद द्रौपदी ने दु:शासन के खून से अपने बाल धोए थे. जब पांडव युधिष्ठिर जुएं में अपनी पत्‍नी द्रौपदी को भी  हार गए तो दुःशासन द्रौपदी के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए सभा में लाया था और उसका चीर हरण किया था, तब द्रौपदी ने क्रोध में ये शपथ ली थी कि जब तक वह दुःशासन के खून से अपने बाल नहीं धोएगी, तब तक वह अपने बाल नहीं बांधेगी. उसके इस प्राण को पूरा करने का भार भीम ने उठाया था.

यह भी पढ़ें: नीम करौली बाबा का आश्रम क्‍यों कहलाता है कैंची धाम? एक बार जाने से ही बदल जाती है किस्‍मत

सवाल 5 - द्रौपदी ने अपने बाल दु:शासन के खून से कहां धोए थे?
जवाब 5 - महाभारत कथा के अनुसार, कुरुक्षेत्र के पास एक कूप में द्रौपदी ने अपने कई सालों से खुले हुए बालों को दु:शासन के रक्‍त से धोया था. इस कूप को द्रौपदी कूप के नाम से जाना जाता है. इस कूप के पास ही महाभारत के युद्ध में द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की थी और भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश भी दिया था.

(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news