New Bhojpuri Song 2022:समर सिंह से बोलीं चांदनी सिंह-'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम', मिला ये जवाब
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1360814

New Bhojpuri Song 2022:समर सिंह से बोलीं चांदनी सिंह-'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम', मिला ये जवाब

New Bhojpuri Song 2022: 'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' भोजपुरी गाने को शिल्पी राज और समर सिंह ने गाया है. इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस चांदनी सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

New Bhojpuri Song 2022:समर सिंह से बोलीं चांदनी सिंह-'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम', मिला ये जवाब

Samar Singh Shilpi Raj Ka Naya Bhojpuri Gaan 2022: भोजपुरी सिनेमा के युवा सिंगर समर सिंह (Samar Singh) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की जोड़ी फिर से धमाल मचाने आ गई है. समर सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी देवी गीत 2022 'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' (Babua Ke Dhalihin Kora) रिलीज हो गया है.  'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' भोजपुरी जगराता सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा है. 

'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' भोजपुरी गाने को शिल्पी राज और समर सिंह ने गाया है. इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस चांदनी सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने में के वीडियो में समर सिंह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं. इस गाने की लिरिक्स को यादव राज ने लिखा है. म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में यह गाना बना है. इस गाने को सारे गमा हम यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम' गाने की बात करे तो इसमें चांदनी सिंह अपने बेटे और पति समर  सिंह के साथ माई का दर्शन करने के लिए जगराता में जाती हैं. इस दौरान पंडाल में चांदनी सिंह अपने बेटे को समर सिह को देकर जमकर जगराता में डांस करने लगती हैं. इस दौरान चांदनी समर सिंह से कहती हैं. 'बबुआ के धलिहिं कोरा बलम जगराता में थोड़ा नाचे दी बलम....' इसके बाद समर सिंह बोलते हैं कि 'ताहर इहे कुल्ही आदत देख के मन करेला कि कहीं लेके ना जाई...पापा, भईया सभे एईजा खड़ा बा हो...काहे ना समझेलू प्रॉब्लम बलम....'

New Devi Geet 2022: अरविंद अकेला कल्लू शिल्पी राज के साथ मईया की भक्ती में हुए लीन, बोले- 'भक्ति में रंगीन हो जा' 

Bhojpuri Song: शिल्पी राज और समर सिंह के कमर कमानी बा गाने पर CUTE गर्ल ने मचाया धमाल, डांस स्टेप की हो रही तारीफ

 

 

 

 

Trending news