Weather Update: लू के थपड़े खाने के लिए हो जाएं तैयार, जानिए क्या दी मौसम विभाग ने चेतावनी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1663356

Weather Update: लू के थपड़े खाने के लिए हो जाएं तैयार, जानिए क्या दी मौसम विभाग ने चेतावनी

Weather Update: मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है.मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. 

Weather Update: लू के थपड़े खाने के लिए हो जाएं तैयार, जानिए क्या दी मौसम विभाग ने चेतावनी

Jaipur: प्रदेश में फिलहाल गर्मी का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के विदा होने के चलते अधिकतम तापमान में कमी महसूस की जा रही है. प्रदेश के किसी भी जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज नहीं किया जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था, जिसके चलते राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने से, तापमान में कमी दर्ज की जा रही है.

मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ 2 दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होने के संकेत मौसम ने दिए है. इसी के साथ मौसम विभाग की माने तो अप्रैल माह के अंत में प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार बनते नजर आ रहे है.

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ जिले का 40.0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बूंदी, बांसवाडा ज़िले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया. कोटा जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया. वहीं अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर जिले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज हुआ.

सीकर जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा. वहीं कोटा जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा. टोंक जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

करौली जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया. 

बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालौर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. 

यह भी पढ़ेंः सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की बाईक पार्किंग में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ेंः RU पेपर लीक मामला- यूनिवर्सिटी ने बताया केवल एक वायरल मैसेज , मन लगाकर एग्जाम देने की छात्रों से की अपील

 

Trending news