VIDEO: IPL से पहले धोनी का नया अवतार आया सामने, फैंस देख कर रह गए हैरान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1088335

VIDEO: IPL से पहले धोनी का नया अवतार आया सामने, फैंस देख कर रह गए हैरान

Dhoni Web Series Atharva: धोनी ने फेसबुक के जरिए अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' के पहले लुक का खुलासा किया है. यह लेखक रमेश थमिलमनी की किताब पर आधारित है

VIDEO: IPL से पहले धोनी का नया अवतार आया सामने, फैंस देख कर रह गए हैरान

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक नया अवतार लॉन्च हो चुका है. इस नए अवतार में धोनी दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर से धोनी समर्थकों में उत्साह की लहर देखी जा रही.

  1. आईपीएल से पहले नए अवतार में दिखे धोनी
  2. फेसबुक पर शेयर किया वीडियो

वेब सीरीज का फर्स्ट लुक लांच 
धोनी ने फेसबुक के जरिए अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' के पहले लुक का खुलासा किया है. यह लेखक रमेश थमिलमनी की किताब पर आधारित है जो पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज (Web Series) के रूप में जाना जाता है, यह धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है. 

धोनी के फैंस को बेसब्री से इंतजार
इसमें एम एस धोनी (MS Dhoni) एक पौराणिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. 'अथर्व' के फर्स्ट लुक क्लिप में धोनी युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिख रहे हैं जो एक दानव सेना के खिलाफ लड़ रहा है. जिस वजह से धोनी समर्थक स्नोबेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

माही ने फेसबुक पर लांच किया टीजर
जानकारी के मुताबिक लेखक रमेश थमिलमनी की पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कथा है जो एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा की खोज करती है. धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल पर अपनी आगामी पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे नये अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है…अथर्व (Atharva).

धोनी के फैंस में उत्साह
उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया है. महेंद्र सिंह धोनी के इस नए अवतार को लेकर धोनी प्रशंसकों में खासा उत्साह है उनका कहना है कि धोनी को मैदान के इतर देखना एक सुखद अहसास दिलाएगा और वह इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

नए अवतार में माही
बहरहाल बात चाहे ऑन फील हो या ऑफ फील्ड माही का जलवा हर ओर बकरार रहता है. अब माही के नए अवतार में लोगों को बेहद उत्साहित कर दिया

Trending news