दुर्गापूजा से पहले बवाल मचा रहा खेसारी लाल का भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता'
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1362957

दुर्गापूजा से पहले बवाल मचा रहा खेसारी लाल का भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता'

  New Bhojpuri Devi Geet: भोजपुरी देवी गीत के बिना दुपर्गापूजा के त्योहार का आनंद अधूरा होता है. ऐसे में भोजपुरी के दर्शक इस भाषा के गानों के रिलीज का इंतजार बेसब्री से करते हैं. ऐसे में भोजपुरी देवी गीत एक के बाद एक रिलीज होते रहते हैं और इनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता रहता है.

दुर्गापूजा से पहले बवाल मचा रहा खेसारी लाल का भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता'

पटना :  New Bhojpuri Devi Geet: भोजपुरी देवी गीत के बिना दुपर्गापूजा के त्योहार का आनंद अधूरा होता है. ऐसे में भोजपुरी के दर्शक इस भाषा के गानों के रिलीज का इंतजार बेसब्री से करते हैं. ऐसे में भोजपुरी देवी गीत एक के बाद एक रिलीज होते रहते हैं और इनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता रहता है. आपको बता दें कि भोजपुरी देवी गीत वैसे तो हर भोजपुरी गायक कलाकारों के द्वारा रिलीज किए जाते हैं. फिर भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के भोजपुरी देवी गीतों के रिलीज का इंतजार भोजपुरी के दर्शकों को बेसब्री से रहता है. 

ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी देवी गीत रिलीज के साथ ही हंगामा मचा रहा है. आपको बता दें कि भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता' ने रिलीज के साथ ही हंगामा मचा दिया है. इस भोजपुरी देवी गीत को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस भोजपुरी देवी गीत में खेसारी लाल यादव की आवाज को दर्शक जितना पसंद कर रहे हैं उनके अभिनय को देखकर लोगों का मन उतना ही भक्ति भाव से भर जा रहा है. आपको बता दें कि इस भोजपुरी देवी गीत को देखकर आप भी मां शक्ति की भक्ति के रंग में रंग जाएंगे. 

खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता' के वीडियो को आप भी वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. जहां इस गाने के वीडियो ने रिलीज के बाद से हंगामा मचा रखा है. इस गाने के वीडियो को रिलीज के बाद से अभी तक 816,096 से ज्यादा व्यूज और 74 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी के बाद 'मराठी' सीख रही अक्षरा सिंह, यहां भी दर्शकों के ऊपर गिराएंगी हुस्न की बिजलियां

खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता' के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ अनुज के मौर्या ने किया है. 

Trending news