साल 2025 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण? पहले ग्रहण में तो बाकी हैं कुछ ही दिन
Advertisement
trendingNow12631191

साल 2025 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण? पहले ग्रहण में तो बाकी हैं कुछ ही दिन

Grahan 2025: साल 2025 में बीते साल की तरह 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. इनमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. जानिए कब कौनसा ग्रहण लगेगा.

साल 2025 में कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण? पहले ग्रहण में तो बाकी हैं कुछ ही दिन

Chandra Grahan and Surya Grahan in 2025: हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्‍मकता बढ़ जाती है. इसलिए ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. मंदिरों के पट बंद रहते हैं. हर साल सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटनाएं होती हैं. साल 2025 में भी 4 ग्रहण लगने हैं. इनमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. वहीं साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो कि जल्‍द ही लगने वाला है.

यह भी पढ़ें: तड़पाकर रख देगा ये साल, रो-रोकर कटेंगे अगले 11 महीने, जानिए 2025 की सबसे अनलकी राशियां

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण

ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण यह चैत्र शुक्ल पक्ष की अमावस्या को लग रहा है. दोपहर में लग रहा यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आईस लैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पूरे यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: अपनी बात पर अड़े रहते हैं इन तारीखों में जन्‍मे लोग पर मुश्किलों से नहीं घबराते

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण

वहीं साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगेगा. इस दिन अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी. यह ग्रहण देर रात लगेगा और तड़के सुबह समाप्‍त होगा. इस दौरान रात होने के कारण यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. लिहाजा इसका भी सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. साल 2025 का दूसरा और आखिरी ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने वाला है. 14 मार्च को ही होलिका दहन होगा. यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण जब लगेगा, तब भारत में दिन रहेगा. लिहाजा यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा और इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा.

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025,  रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 23 मिनट तक चलेगा. साल का केवल यही एकमात्र ग्रहण है जो भारत में नजर आएगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. लिहाजा साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण खत्‍म होने पर समाप्‍त होगा.

(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news