Birthday Special: सरपंच से सीएम तक! छत्तीसगढ़ के सियासी सरताज विष्णुदेव साय का त्याग, तपस्या और संघर्ष का सफर
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2655131

Birthday Special: सरपंच से सीएम तक! छत्तीसगढ़ के सियासी सरताज विष्णुदेव साय का त्याग, तपस्या और संघर्ष का सफर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिवस मना रहे हैं.

Birthday Special: सरपंच से सीएम तक! छत्तीसगढ़ के सियासी सरताज विष्णुदेव साय का त्याग, तपस्या और संघर्ष का सफर

CM Sai Birthday Special: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिवस मना रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी.  विष्णुदेव साय ने कैसे पंच से सरपंच और फिर मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया, इसके पीछे के त्याग, तपस्या, और संघर्ष की  कहानी बहुत ही रोचक और प्रेरणाकारी है. पढ़िए यहां 

कैसे जीता जनता का विश्वास

सीएम साय को छत्तीसगढ़ की सत्ता की कमान संभाले करीब 14 महीने पूरे हो चुके हैं. इन 14 महीने के कार्यकाल में सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को पूरे देश में एक नई पहचान और ऊंचाई दिलाई, पहचान नक्सवाद से अलग, पहचान पर्यटन की, पहचान विकास की, मन मोह लेने वाली संस्कृति की, पहचान पारंपरिक खाने की, जिसका स्वाद सीधे दिल पर दस्तक देता है...  सीएम साय इतने कम ही दिनों में उन लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक बन गए, जिनकी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति की राह आसान हई और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है. बहुत कम समय में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीता. योजनाओं को कागजों से पटल पर उतार कर, सीधे जनता तक पहुंचाकर.

नक्सलावद खत्मे की ओर...

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने में भी सीएम साय अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी सराहना पीएम मोदी, अमित शाह तक मंच से कर चुके हैं. सीएम साय के कार्यकाल में करीब  305 नक्सली मारे जा चुके हैं और 177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा करीब  985 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया. 

प्रदेश के पहले आदिवासी सीएम

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 21 फरवरी 1964 को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री हैं. उनका राजनीतिक करियर बहुत लंबा है. सीएम साय एक  मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं. उनकी पारिवारिक पृष्ठ भूमि एक राजनैतिक परिवार से रही. इनके बड़े पिताजी नरहरि प्रसाद साय, स्व. केदार नाथ साय भी विधायक और सांसद रहें थे. 

पंच से मुख्यमंत्री तक.... 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बार 1989 में पंच का चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई. इसके ठीक एक साल बाद 1990 में उन्हें ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच के तौर पर निर्विरोध चुना गया. सरपंच बनने के बाद वे बीजेपी के फायरब्रांड नेता दिलीप सिंह जूदेव के संपर्क में आये. इसके बाद उन्हें तपकरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया. इस चुनाव में भी उन्हे जीत मिली. वे 2 बार तपकरा सीट से विधायकी का चुनाव जीते. इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय साल  1999 से लेकर 2019 तक लगातार 4 बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और 4 बार सांसद का बने. 

कैसे बने मुख्यमंत्री

पीएम मोदी के कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री का दर्जा मिला.  तकरीबन 3 बार वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. 2019 लोकसभा चुनाव में विष्णुदेव साय का टिकट काटकर गोमती साय को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया. इसके बाद साल 2023 विधानसभा चुनाव में सीएम साय को कुनकरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया और यहां भी उन्होंने जीत हासिल की. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news