महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखा ये खास मेहमान, 'सेलिब्रेशन' की शुरू हुई तैयारी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1089687

महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखा ये खास मेहमान, 'सेलिब्रेशन' की शुरू हुई तैयारी

धोनी ने करीब 2 घंटे तक जिम में वर्कआउट किया. यूं तो धोनी का स्टेडियम में आना आम बात है, लेकिन इस बार धोनी ने किसी खास मेहमान के साथ पहुंचे थे.

महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखा ये खास मेहमान, 'सेलिब्रेशन' की शुरू हुई तैयारी

रांची: आईपीएल 2022 से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में दिख रहे हैं. इन दिनों में अपने होम टाउन रांची में रह रहे धोनी शनिवार को एक बार जेएससीए सटेडियम पहुंच गया. इस दौरान उन्होंने करीब 2 घंटे तक जिम में वर्कआउट किया. यूं तो धोनी का स्टेडियम में आना आम बात है, लेकिन इस बार धोनी ने किसी खास मेहमान के साथ पहुंचे थे.

  1. कल है धोनी की बेटी का जीवा बर्थडे
  2. खास अंदाज में मनाया जा रहा है जीवा का जन्मदिन

धोनी के साथ पहुंचा ये खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केदार जाधव थे. केदार जाधव भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं साथ ही वह आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए भी खेलते थे.

जीवा के जन्मदिन को लेकर है तैयारी!
जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का कल यानी 6 फरवरी को जन्मदिन है. इस बार जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया जा रहा है और उसी जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए केदार जाधव (Kedar Jadhav) भी रांची पहुंचे हैं.

धोनी ने क्लिक कराई फोटो
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लॉन टेनिस पार्टनर सुमित और केदार जाधव के साथ तस्वीरें भी खिंचाई और फिर केदार जाधव को अपनी जोंगा कार में बैठा कर अपने घर की तरफ रवाना हो गए.

कल है जीवा का बर्थडे
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) कल 7 साल की हो जाएंगी. जीवा धोनी (Ziva Dhoni Birthday) का जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था. माही की बेटी अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं. अपने पापा को मैच में चीयर करने जाना हो या अपनी मम्मी साक्षी के साथ एंजॉय करना, जीवा की हर चीज फैंस को बहुत पसंद आती हैं.

गौरतलब है कि धोनी के ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक 3 फरवरी को लॉन्च हुआ है. यह लेखक रमेश थमिलमनी की किताब पर आधारित है जो पौराणिक विज्ञान-फाई वेब सीरीज (Web Series) के रूप में जाना जाता है, यह धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है. 

इसमें धोनी (Dhoni) एक पौराणिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. 'अथर्व' के फर्स्ट लुक क्लिप में धोनी युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिख रहे हैं जो एक दानव सेना के खिलाफ लड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: IPL से पहले धोनी का नया अवतार आया सामने, फैंस देख कर रह गए हैरान

Trending news