Himachal Pradesh: सरकार बनाने को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से की मुलाकात
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1480486

Himachal Pradesh: सरकार बनाने को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से की मुलाकात

Himachal Pradesh CM: हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि "सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एहसानमंद हूं."

 

Himachal Pradesh: सरकार बनाने को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से की मुलाकात

Himachal Pradesh CM: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद का ऐलान कर दिया है. इसके बाद हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. इस दौरान कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, स्टेट इंचार्ज राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह भी साथ रहीं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री रविवार यानी कल अपने ओहदे की शपथ लेंगे. इससे पहले शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री चुन लिया.

यह भी पढ़ें: Sukhwinder Singh Sukhu: दूध बेचने से लेकर हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

इससे पहले हिमाचल प्रदेश असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद से ही यहां CM बनाने को लेकर गहमा-गहमा जारी थी. शुक्रवार को कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने राज्य के कांग्रेस के बड़े लीडरों के साथ मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बातचीत की लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका. बीते कल तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की बीवी प्रतिभा सिंह को सीएम ओहदे का दावेदार माना जाता था लेकिन सोर्स ने बताया है कि अब वह सीएम रेस से बाहर हो गई हैं.

इसके बाद आज मीटिंग में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुन लिया गया. बताया जाता है कि 40 विधायकों ने रजामंदी से सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता तस्लीम किया.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सदर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सीनियर लीडिर रहेंगे. हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि "सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एहसानमंद हूं. मैं एक आम परिवार से ऊपर उठकर यहां तक पहुंचा हूं."

Zee Salaam Live TV:

Trending news