Maharashtra Cabinet Expansion: कैबिनेट में 18 नए चेहरे शामिल, 70% दागी, सबसे कम पढ़े हैं CM, सभी हैं करोड़पति
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1295136

Maharashtra Cabinet Expansion: कैबिनेट में 18 नए चेहरे शामिल, 70% दागी, सबसे कम पढ़े हैं CM, सभी हैं करोड़पति

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के तकरीबन 40 दिन बाद आज कैबिनेट में विस्तार हुआ है. जिसमें 18 नए मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें 9 शिंदे गुट के तो 9 भाजपा के शामिल हैं. शपथ लेने वाले सभी नेता करोड़पति हैं. 

File PHOTO

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के तकरीबन 40 दिन बाद आज कैबिनेट में विस्तार हुआ है. जिसमें 18 नए मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें 9 शिंदे गुट के तो 9 भाजपा के शामिल हैं. इसमें भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 18 विधायकों ने राज भवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब 20 हो गयी है, जो ज्यादा से ज्यादा 43 मेंबर्स की तादाद के आधी से भी कम है.

शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था लेकिन 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ. शपथ लेने वाले मंत्रियों में शिंदे गुट और भाजपा के नौ-नौ सदस्य शामिल हैं. शिंदे के एक सहायक ने बताया कि किसी राज्य मंत्री ने आज शपथ नहीं ली. बाद में फिर मंत्रिमंडल विस्तार होगा. भाजपा ने मुंबई से लोढा को शामिल किया है जबकि शिंदे गुट ने वहां से किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया. मुंबई महानगरपालिका के चुनाव इस साल होने हैं.

यह भी देखिए:
बड़ा अपडेट! इतने दिन बाद डिलीट कर सकेंगे व्हाट्सएप मैसेज, एडिट करने का भी होगा ऑपशन

कैबिनेट में शामिल होने वाले भाजपा नेता
1. राधाकृष्ण विखे पाटिल
2. सुधीर मुन्गंतीवार
3. चंद्रकांत पाटिल
4. विजयकुमार गावित
5. गिरीश महाजन
6. सुरेश खडे
7. रवींद्र चह्वाण
8. अतुल सावे 
9. मंगलप्रभात लोढा 

शिंदे गुट से कैबिनेट में जगह पाने वाले नेता
1. गुलाबराव पाटिल
2. दादा भुसे
3. संजय राठौड़
4. संदीप भुमरे
5. उदय सामंत
6. तानाजी सावंत
7. अब्दुल सत्तार
8. दीपक केसरकर 
9. शंभुराज देसाई 

सबस कम पढ़े लिखे हैं CM, 70% नेता दागी और सब के सब हैं करोड़पति

दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक आज महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी नेता करोड़पति हैं. इसके अलावा तकरीबन 12 नेताओं पर आपराधिक मामला दर्ज हैं. इतना ही नहीं कुछ नेताओं पर कई संगीन आरोप लगे हुए हैं. इनमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी अछूते नहीं है. भास्कर ने चुनावी हलफनामे के मुताबिक बताया कि एकनाथ शिंदे पर 18 और उपमुख्यमंत्री फणनवीस पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं अगर पढ़ाई लिखाई की बात करें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सबसे कम पढ़े लिखे हैं. 

India’s 75 Years of Independence: जानें मंगल पांडे ने अपनी रायफल से अंतिम गोली किसे मारी थी!

Trending news