Petrol Diesel Price: जारी हुईं पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें, जानें आज का भाव
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1289122

Petrol Diesel Price: जारी हुईं पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें, जानें आज का भाव

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 5 अगस्त शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अपडेट किए दिए गए भाव के अनुसार आज आपके शहर में तेल का रेट क्या है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol Diesel Price: जारी हुईं पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें, जानें आज का भाव

Petrol Diesel Price 5 August 2022: तेल कंपनियों ने आज 5 अगस्त शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं. जारी हुईं कीमतों के अनुसार आज भी वाहन ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़, जालंधर और दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. 

पंजाब में यह है आज का भाव
चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, अमृतसर में पेट्रोल 96.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.22 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.22 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.78 रुपये प्रति लीटर है. 

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: लक्ष्मी कृपा के लिए आज है खास योग, जानें आज का पंचांग

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  

यहां जानें ताजा अपडेट- LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 5 August 2022: राघव चढ्ढा आज सदन में करेंगे किसानों के हित की बात

इस तरह जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news