Petrol Diesel Price: यहां जानें आज बुधवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1286098

Petrol Diesel Price: यहां जानें आज बुधवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम?

Petrol Diesel Price 3 August: तेल कंपनियों ने आज 3 अगस्त को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. नए दाम के अनुसार, जानें क्या है आपके शहर में आज का भाव?  

 

Petrol Diesel Price: यहां जानें आज बुधवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम?

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 3 अगस्त बुधवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. नए दाम के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर समेत कई बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. मालूम हो, आखिरी बार 21 मई को ही तेल के दाम में बदलाव किया गया था. इसके बाद से वाहन ईंधन के दाम में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं हुई है. 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                        89.76 रुपये प्रति लीटर 

पंजाब में यह है आज का भाव
चंडीढ़ में आज सोमवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, अमृतसर में पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.88 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर है. 

Aaj ka Panchang: कल्कि जयंती पर जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त, जानें आज क्या है खास?

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
बता दें, हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. विदेशी मुद्रा की दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय कर जारी किया जाता है. इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की दरों में संशोधन जारी करती हैं.  

यहां जानें ताजा अपडेट: LIVE: जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

इस तरह जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news