Malaika arora की प्रेग्रेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, मीडियो को लेकर कही ये बात

Arjun Kapoor on malaika arora pregnancy rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. काफी समय से मलाइका अरोड़ा की प्रेग्रेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं, जिस पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन सामने आया है.

Written by - Manushri Bajpai | Last Updated : Jun 1, 2023, 12:19 PM IST
  • अर्जुन कपूर का पारा हुआ हाई
  • मीडिया को सुनाई खरी-खोटी
Malaika arora की प्रेग्रेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, मीडियो को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली: Arjun Kapoor on malaika arora pregnancy rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के पावर कपल है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. वहीं कई तरह की अफवाहें भी सुनने को मिलती रहती हैं. हालांकि अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. बीते साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जिस पर अर्जुन कपूर ने तभी रिएक्ट किया था और एक बार फिर भड़कते नजर आए.

क्या बोले अर्जुन कपूर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर हाल में ही अपने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि 'नकारात्मकता फैलाना आसान है क्योंकि इससे आप लोगों का ध्यान खींच सकते  हैं.  यह कुछ समय तक ऐसे ही बना रहता है. मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ नहीं होती है और उन्हें इसके साथ ही रहना पड़ता है.'

हर खबर को करें क्रॉस चेक

अर्जुन कपूर ने कहा कि 'ऑडियंस तक पहुंचने के लिए सेलेब्स मीडिया पर निर्भर होते हैं, लेकिन कुछ भी लिखने से पहले पत्रकारों को एक बार सेलेब्स से बात करनी चाहिए.' एक्टर ने कहा कि उन्होंने आज तक अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ छिपाया नहीं है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

उन्होंने कहा कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फेक खबर को लेकर उन्होंने इसलिए बयान दिया क्योंकि उन्हें यह सही नहीं लगा था. एक्टर ने कहा कि उन्हें मीडिया पर भरोसा है.

एक्टर का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए थे. आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और राधिका मदान भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं थी. यह फिल्म 13 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जो असफल साबित हुईं थी.

इसे भी पढ़ें:  एक्टर नहीं आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखते थे आर माधवन, इस कारण नहीं हो पाए सेना में भर्ती

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़