Rania Vidhan Sabha chunav 2024: रानिया सीट पर अर्जुन चौटाला जीते, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के हैं परपोते

Rania Vidhan Sabha chunav 2024 Constituency Wise: रानिया हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के अंतर्गत आता है. 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का कुल प्रतिशत 74 प्रतिशत दर्ज किया गया.  

Written by - Nitin Arora | Last Updated : Oct 8, 2024, 07:31 PM IST
  • सिरसा जिले के अंतर्गत आता है रानिया क्षेत्र
  • कुल प्रतिशत 74 प्रतिशत दर्ज किया गया
Rania Vidhan Sabha chunav 2024: रानिया सीट पर अर्जुन चौटाला जीते, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के हैं परपोते

Shishpal Kamboj vs Sarv Mitter Rania Haryana Vidhan Sabha chunav 2024 Constituency Wise:  इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के टिकट पर रानिया से हरियाणा चुनाव लड़ने वाले अर्जुन चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की विरासत को आगे बढ़ाने में कामयाब हुए हैं. अर्जुन देवी लाल के परपोते हैं. भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस के सर्व मित्तर को 4191 वोटों से हराया. साथ ही रानिया में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह भी थे.

रानिया हरियाणा का एक विधानसभा क्षेत्र है. 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का कुल प्रतिशत 74 प्रतिशत दर्ज किया गया. रानिया हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के अंतर्गत आता है. 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया निर्वाचन क्षेत्र से शिशपाल कंबोज (भाजपा), सर्व मित्तर (कांग्रेस) कई अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवार थे.

 

पोते के सामने रणजीत चौटालाटिकट ना मिलने पर भाजपा से बगावत करके रणजीत चौटाला चुनाव लड़ रहे थे. उनके सामने रिश्‍ते में पोते अर्जुन चौटाला थे. बता दें कि रणजीत देवीलाल के बड़े बेटे हैं. अर्जुन चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के उपाध्‍यक्ष हैं.

 

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का कुल प्रतिशत 74 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2019 में क्या रहा था?
2019 में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह ने हरियाणा लोकहित पार्टी के गोबिंद कांडा को 19431 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा (एमपी) सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी के अशोक तंवर को 268497 वोटों के अंतर से हराया था.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़