Bijnor: घरेलू कलेश को लेकर आत्महत्या करने छत पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने में पुलिस के ठंड में छूट गए पसीने
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1521598

Bijnor: घरेलू कलेश को लेकर आत्महत्या करने छत पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने में पुलिस के ठंड में छूट गए पसीने

उत्तर प्रदेश से सोमवार को एक चौकानें वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला घरेलू कलेश से तंग आकार आत्महत्या (suicide) करने छत पर चढ़ गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.

Bijnor: घरेलू कलेश को लेकर आत्महत्या करने छत पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने में पुलिस के ठंड में छूट गए पसीने

राजवीर चौधरी/बिजनौर: उत्तर प्रदेश से सोमवार को एक चौकानें वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला घरेलू कलेश से तंग आकार आत्महत्या (suicide) करने छत पर चढ़ गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस महिला को नीचे उतारने का प्रयास करने लगी. लेकिन महिला मानने के लिए तैयार ही नहीं थी.

यह था मामला 
नजीबाबाद थाना इलाके के आदर्श नगर चौकी क्षेत्र के शेखपुर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला घरेलू कलेश के चलते छत पर चढ़ गई. जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ साल पहले महिला के पति की मौत हो गयी थी, और महिला के ससुराल वाले महिला को अपने घर पर रखना नहीं चाहते थे. इसी को लेकर महिला अपने पति के घर मे रहने के लिये आई थी. लेकिन ससुराल वाले महिला को घर मे रखना नहीं चाहते. महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने महिला को अपने बच्चों से भी मिलने नहीं दिया. इसी बात से तंग आकर महिला आत्महत्या करने के लिए छत पर चढ़ गई थी.   

महिला को नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने 
आत्महत्या करने के लिए छत पर चढ़ी महिला की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास करने लगी. लेकिन महिला किसी की बात सुनने को राजी नहीं थी. महिला को नीचे उतारने में पुलिस के ठंड में भी पसीने छूट गए. काफी देर बाद पुलिस ने बमुश्किल महिला को सकुशल नीचे उतारा, और अपने साथ थाने ले गई. 

Trending news