Rajasthan News: बानसूर के मेजर राजेन्द्र प्रसाद शौर्य चक्र से हुए सम्मानित,ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराया
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2324272

Rajasthan News: बानसूर के मेजर राजेन्द्र प्रसाद शौर्य चक्र से हुए सम्मानित,ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराया

Rajasthan News:राजस्थान के कोटपूतली के बानसूर के मेजर राजेन्द्र प्रसाद जाट को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

Rajasthan News

Rajasthan News:राजस्थान के कोटपूतली के बानसूर के मेजर राजेन्द्र प्रसाद जाट को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है,जिसको लेकर पुरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है.

बता दें कि राजेन्द्र जाट पुत्र रामसिंह जाट बानसूर के गिरूडी गांव के रहने वाले है और दी डोगरा रेजीमेंट 62 वी बटालियन में बंगलौर में मेजर के पद पर तैनात है. मेजर राजेन्द्र जाट को 10 अगस्त 2022 को वाटरहल ऑपरेशन के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं,जिसमें उन्होंने वीरता और असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.

10 अगस्त 2022 को 62 राष्ट्रीय राइफल के मेजर राजेन्द्र प्रसाद जाट को ऑपरेशन वाटरहोल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जिस पर उन्होंने सटीक योजना बनाकर खराब मौसम के बावजूद भी सैनिकों का नेतृत्व किया और आंतकवादियों को एक घर में घेर लिया. 

इस दौरान उन्होंने वीरता का प्रदर्शन करते हुए आंतकवादियों पर प्रभावी ढंग से आक्रमण किया. परंतु जवाबी कार्रवाई में एक साथी सैनिक पर घातक खतरे को भांपते हुए अपने व्यक्तित्व सुरक्षा की परवाह नहीं करते हुए आगे बढ़ कर एक आंतकवादी को मार गिराया.एक आंतकवादी को घायल कर दिया. जिसको लेकर उनकी वीरता को देखते हुए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने मेजर राजेन्द्र जाट को राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र से सम्मानित किया है.

यह भी पढ़ें:हाथरस वाले 'भोले बाबा' को लेकर अलवर से बड़ा खुलासा, 17 से 18 साल की लड़कियों...

यह भी पढ़ें:Rajasthan News:गोलीबारी के मामले में भजनलाल सरकारी की बड़ी सफलता, IPS दिनेश एमएन ने शेयर किया डेटा 

यह भी पढ़ें:Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा को लेकर जेपी नड्डा ले सकते हैं बड़ा फैसला, इन बड़े नेताओं से करेंगे चर्चा

Trending news