देश के सबसे सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे राजस्थान के ये चार सुरमा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1544470

देश के सबसे सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे राजस्थान के ये चार सुरमा

 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. राष्ट्रपति ने 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नाम को मंजूरी दी है. मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण तो उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

देश के सबसे सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे राजस्थान के ये चार सुरमा

Padma Awards 2023 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. राष्ट्रपति ने 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नाम को मंजूरी दी है. मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण तो उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा. राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. राजस्थान के भी चार शख्सियत को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा.

राजस्थान से ये होंगे सम्मानित
अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन-कला -पदमश्री
मुलचंद लोधा-समाजसेवा-पदमश्री
लक्ष्मण सिंह -समाजसेवा-पदमश्री

पद्म पुरस्कारों के मुख्य बिंदु 
कुल 106 सम्मान
6 पदम_विभूषण,
9 पदमभूषण 
91 पदमश्री
19 महिलाएं
2 विदेशी
7  मरणोपरांत
3 डुओ केस (पुरस्कार एक ही गिना जाता हैं)

 

इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण
मुलायम सिंह यादव, एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोशी, श्रीनिवास वर्धन और दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगा पद्मभूषण
उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एस एल भैरप्पा, सुधा मूर्ति सहित नौ व्यक्ति पद्म भूषण से सम्मानित किये जाएंगे।

पद्मश्री से ये लोग होंगे सम्मानित
इसके अलावा रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी,मुनीश्वर चंदर डावर, नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग, पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चाओबा सिंह समेत 91 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें..

छुट्‌टी के दिन स्कूल के स्टोर रूम में युवती के साथ था प्रधानाचार्य,ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

हार्डवेयर व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी,पेटीएम अकाउंट अपडेट करने के बहाने हुई ठगी

Trending news