Dausa news: जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी cm पहुंचे दौसा, कहा- कांग्रेस के है दो मुह एक उधर एक इधर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1890468

Dausa news: जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी cm पहुंचे दौसा, कहा- कांग्रेस के है दो मुह एक उधर एक इधर

Dausa latest news: राजस्थान के दौसा जिले में आज जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता दौसा के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे.मीडिया से भी मुखातिब होते हुए कहा कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकती है 

 

Dausa news: जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी cm पहुंचे दौसा, कहा- कांग्रेस के है दो मुह एक उधर एक इधर

Dausa news: राजस्थान के दौसा जिले में आज जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता आज दौसा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे. जहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कविन्द्र गुप्ता ने मीडिया से भी मुखातिब होते हुए कहा कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर जनहित के काम कर रही है फिर चाहे किसान हो , महिलाएं हो या बेटियां सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है. 

यह भी पढ़े-  success story: बेटी को चैंपियन बनाने के लिए पिता ने लगा दी सारी जमा पूंजी, छोड़ दिया गांव

भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है और पूरे देश की भाजपा एकजुट है एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कश्मीर के नेता राजस्थान आएंगे तो राजस्थान के नेता कश्मीर जाएंगे कविन्द्र गुप्ता ने कहा कांग्रेस के दो मुंह है एक इधर है तो एक उधर है कांग्रेस को केवल सत्ता से सरोकार है जनता से नहीं लेकिन देश जानता है केंद्र की भाजपा सरकार कि रीति नीति देश की जनता के लिए है.

यह भी पढ़े-  Rishi sunak success story: मेडिकल शॉप पर काम करने वाला साधारण सा लड़का इस तरह बना ब्रिटेन का प्रधानमंत्री

 वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य की चुनाव में भूमिका के सवाल पर कविन्द्र गुप्ता ने कहा वसुंधरा राजे भाजपा की बड़ी नेता है राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं दो बार राजस्थान की सीएम रही है . जम्मू कश्मीर पूर्व डिप्टी सीएम कविन्द्र गुप्ता ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद दौसा जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारयो की बैठक भी ली इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे.

Trending news