Vikaspuri Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: विकासपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभाओं में से एक है. यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह एक सामान्य सीट है. इस सीट पर AAP और कांग्रेस मुख्य पार्टी है. विधानसभा सीट पर आज तक बीजेपी ने अपना खाता नहीं खोला है.
विकासपुरी सीट पर पहली बार कमल खिला है. 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से डॉ. पंकज कुमार सिंह ने 12876 वोटों के अंतर से आप के महेंद्र यादव को हराकर जीत दर्ज की. बीजेपी से डॉ. पंकज कुमार सिंह ने 135564 वोट प्राप्त किए तो वहीं आप के महेंद्र यादव को 122688 वोट मिले.
विकासपुरी से विजेता उम्मीदवार (Bijwasan Winner Candidate)
प्रयाशी के नाम |
पार्टी |
हार/जीत |
महेंद्र यादव
|
AAP |
हार |
डॉ. पंकज कुमार सिंह |
BJP |
जीत |
जितेंद्र सोलंकी |
Cong |
हार |
विकासपुरी में किसका रहा दबदबा?
विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. इसके बाद से यहां चार बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 2008 के चुनाव में कांग्रेस ने नंदकिशोर सेहरावत ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद साल 2013, 2015 और 2020 के चुनाव में यहां आप का दबदबा रहा है. इस सीट पर तीन बार से महेंद्र कुमार विधायक है. बता दें कि इस सीट पर आज तक बीजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई है.
2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के महिंदर यादव ने 42,058 वोटों के अंतर से सीट जीती. महिंदर यादव को 55.95% वोट शेयर के साथ 133,898 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के संजय सिंह को हराया, जिन्हें 91,840 वोट (38.38%) मिले. 2015 के विधानसभा चुनावों में, AAP के महिंदर यादव ने सीट जीती और उन्हें 62.53% वोट शेयर के साथ 132,437 वोट मिले. बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह को 54,772 वोट (25.86%) मिले और वह उपविजेता रहे. महिंदर यादव ने संजय सिंह को 77,665 वोटों के अंतर से हराया.
विकासपुरी में कुल मतदाता
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में कुल मतदाता 428700 हैं. इनमें से 234486 पुरुष, 194171 महिला और 43 थर्ड जेंटर वोटर हैं.
Read Also: Mangolpuri Assembly Election Result 2025 Live Updates