RK Puram Election Result 2025 Live: आर के पुरम में 10 साल बाद BJP की वापसी, अनिल कुमार शर्मा ने AAP को हराया
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2636947

RK Puram Election Result 2025 Live: आर के पुरम में 10 साल बाद BJP की वापसी, अनिल कुमार शर्मा ने AAP को हराया

RK Puram Assembly Election Result 2025 Update: आर के पुरम से 2025 विधानसभा चुनाव में BJP से अनिल कुमार शर्मा ने करीब 14453 वोटों से AAP प्रमिला टोकस को हराया है. BJP से अनिल कुमार शर्मा को 43260 और AAP प्रमिला टोकस 28807 वोट मिले. 10 साल बाद  BJP के अनिल कुमार शर्मा ने आर के पुरम में कमबैक किया है. 

RK Puram Election Result 2025 Live: आर के पुरम में 10 साल बाद BJP की वापसी, अनिल कुमार शर्मा ने AAP को हराया
RK Puram Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: आर के पुरम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी भारत में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. यह नई दिल्ली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है. यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है. AAP, BJP और कांग्रेस इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य राजनीतिक दल हैं.
 
कौन आगे, कौन पीछे?
आर के पुरम से 2025 विधानसभा चुनाव में BJP से अनिल कुमार शर्मा ने करीब 14453 वोटों से AAP प्रमिला टोकस को हराया है. BJP से अनिल कुमार शर्मा को 43260 और AAP प्रमिला टोकस 28807 वोट मिले. 10 साल बाद  BJP के अनिल कुमार शर्मा ने आर के पुरम में कमबैक किया है. 
 
आर के पुरम से विजेता उम्मीदवार (RK Puram Winner Candidate)
प्रयाशी के नाम पार्टी हार/जीत
प्रमिला टोकस AAP हार
अनिल कुमार शर्मा BJP जीत
विनेश टोकस Cong. हार
नीरज चौरसिया YBSP हार
 
आर के पुरम में रहा किसका दबदबा?
दिल्ली में परिसीमन के बाद से इस सीट पर अब तक सात बार चुनाव हो चुके हैं. 2020 के विधानसभा चुनावों में, AAP की प्रमिला टोकस ने 10,369 वोटों के अंतर से सीट जीतीं. प्रमिला टोकस को 52.45% वोट शेयर के साथ 47,208 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा को हराया, जिन्हें 36,839 वोट (40.93%) मिले.
2015 के विधानसभा चुनावों में, AAP की प्रमिला टोकस ने सीट जीती और उन्हें 56.77% वोट शेयर के साथ 54,645 वोट मिले. भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा को 35,577 वोट (36.96%) मिले और वह उपविजेता रहे. प्रमिला टोकस ने अनिल कुमार शर्मा को 19,068 वोटों के अंतर से हराया. 
 
आरके पुरम के कुल मतदाता 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में कुल मतदाता 134323 हैं. इनमें से 73899 पुरुष, 60419 महिला और 5 थर्ड जेंटर वोटर हैं.