Ghonda Assembly Election Results 2025 Updates: घोंडा में फिर खिला कमल, अजय महावर ने दर्ज की शानदार जीत
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2636898

Ghonda Assembly Election Results 2025 Updates: घोंडा में फिर खिला कमल, अजय महावर ने दर्ज की शानदार जीत

Ghonda Assembly Election Result 2025 Updates: घोंडा सीट पर अजय महावर अपनी बढ़त बनार जीत हासिल की है. अजय महावर घोंडा क्षेत्र में भाजपा के एक उभरते हुए नेता हैं, जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया. उनकी जीत यह भी दर्शाती है कि भाजपा का प्रभाव अब भी दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर बरकरार है. आम आदमी पार्टी (AAP) के गढ़ में भाजपा की यह सफलता बताती है कि जनता अब सिर्फ वादों पर नहीं, बल्कि काम और नेतृत्व की क्षमता पर वोट दे रही है.

 

 

Ghonda Assembly Election Results 2025 Updates: क्या अजय महावर घोंडा सीट पर हासिल करेंगे जीत या होगा आप का कब्जा

Ghonda Assembly Election Results 2025 Updates: दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अजय महावर ने बड़ी जीत हासिल की है. यह जीत न सिर्फ भाजपा की रणनीतिक सफलता को दर्शाती है, बल्कि अजय महावर की मजबूत जनसंपर्क और स्थानीय पकड़ को भी साबित करती है. वे दूसरी बार विधायक बने हैं, जो यह दिखाता है कि जनता ने उनके काम पर भरोसा जताया है. अजय महावर घोंडा क्षेत्र में भाजपा के एक उभरते हुए नेता हैं, जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया. उनकी जीत यह भी दर्शाती है कि भाजपा का प्रभाव अब भी दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर बरकरार है. आम आदमी पार्टी (AAP) के गढ़ में भाजपा की यह सफलता बताती है कि जनता अब सिर्फ वादों पर नहीं, बल्कि काम और नेतृत्व की क्षमता पर वोट दे रही है.

 

कौन आगे और कौन पीछे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब तक की गिनती के अनुसार भाजपा उम्मीदवार अजय महावर 79987  वोट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे उम्मीदवार आप से गौरव शर्मा 53929  वोट और कांग्रेस से भीष्म शर्मा ने 4883  वोट हासिल की है.

पिछले चुनाव में किसका था दबदबा?

घोंडा सीट पर पिछले चुनाव में 'भाजपा' से अजय महावर ने जीत दर्ज की थी. इस बार दिल्ली चुनाव 2025 मुकाबला और भी रोचक हो गया, क्योंकि भाजपा से अजय महावर, आप से गौरव शर्मा और कांग्रेस से भीष्म शर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल.

किसे कितने वोट मिले?

अब तक के आंकड़ों के अनुसार

अजय महावर ( भाजपा )   – 79987वोट

गौरव शर्मा ( आप )      – 53929 वोट

भीष्म शर्मा   ( कांग्रेस )    – 4883 वोट

फाइनल रिजल्ट कब तक?

अंतिम नतीजे शाम 5 तक घोषित किए जाने की संभावना है. घोंडा सीट पर इस बार कितने बदलाव होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें.

घोंडा सीट पर विधायकों की सूची

वर्ष                        चुने गये विधायक का नाम     पार्टी संबद्धता

1993                        लाल बिहारी तिवारी                       भाजपा 

1998                       भीष्म शर्मा                                    कांग्रेस

2003                       भीष्म शर्मा                                    कांग्रेस

2008                      साहब सिंह चौहान                           भाजपा

2013                      साहब सिंह चौहान                           भाजपा 

2015                      श्री दत्त शर्मा                                     आप 

2020                      अजय महावर                                 भाजपा

2025                      अजय महावर                                 भाजपा

ये भी पढ़िए-  Babarpur Assembly Election Results 2025 Updates: क्या बाबरपुर फिर बनेगा BJP का गढ़ या AAP का चलेगा जादू