Holashtak 2023: होली से पहले शुरू होंगे होलाष्टक, 8 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1569265

Holashtak 2023: होली से पहले शुरू होंगे होलाष्टक, 8 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2023 Start Date: होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं, जिसमें मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इस साल 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू होंगे. 

Holashtak 2023: होली से पहले शुरू होंगे होलाष्टक, 8 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2023 Start Date: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व माना जाता है, उनमें से एक है होली का त्योहार. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है, इसके 8 दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं. होलाष्टक में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे की होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं और इसमें कौन से काम नहीं करने चाहिए.

होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं (Holashtak 2023 Start Date)
होलाष्टक फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते हैं और होलिका दहन के साथ समाप्त होते हैं. इस साल होलाष्टक 28 फरवरी से शुरू होंगे और 7 मार्च को इसका समापन होगा. 

ये भी पढ़ें- Grahan 2023 Date: साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण, जानें डेट, टाइम और सूतक काल

होलाष्टक के दौरान नहीं करने चाहिए ये काम
शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के दौरान गृहों की स्थिति अच्छी नहीं होती, जिसकी वजह से किसी भी तरह का शुभ कार्य करने की मनाही होती है. होलाष्टक में विवाह,संगाई, मुंडन, गृह प्रवेश,नामकरण संस्कार, जनेऊ, नए मकान, वाहन, प्लॉट खरीदने या फिर किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ नहीं माना जाता. होलाष्टक में हवन और यज्ञ करने की भी मनाही होती है. 

होलाष्टक की पौराणिक कथा
 पौराणिक मान्यता के अनुसार, प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे. असुर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को भगवान की भक्ति को छोड़ने के लिए कहा, जब वो नहीं माने तो 7 दिनों तक हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को कई यातनाएं दीं. आठवें दिन प्रहलाद को होलिका की गोद में बिठाकर आग में जलाने की कोशिश की गई, लेकिन भगवान विष्णु  की कृपा से होलिका ही आग में जलकर भस्म हो गई. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE MEDIA इसकी पुष्टि नहीं करता है.)