Delhi-NCR की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं 36 साल की ये महिला, जानें कैसे खड़ा किया 500 करोड़ का बिजनेस
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1855059

Delhi-NCR की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं 36 साल की ये महिला, जानें कैसे खड़ा किया 500 करोड़ का बिजनेस

गेमिंग की दुनिया में नया इतिहास रचने वाली सौम्या सिंह राठौर का नाम दिल्ली एनसीआर की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं. 36 साल की उम्र में सौम्या ने एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Delhi-NCR की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं 36 साल की ये महिला, जानें कैसे खड़ा किया 500 करोड़ का बिजनेस

Delhi-NCR Richest Woman: गेमिंग की दुनिया में नया इतिहास रचने वाली सौम्या सिंह राठौर का नाम दिल्ली एनसीआर की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं. 36 साल की उम्र में सौम्या ने एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बनाई है. सौम्या WinZO Games की को-फाउंडर हैं, जिसे उन्होंने साल 2018 में लॉन्च किया था. 

देश की 100 अमीर महिलाओं में शामिल हैं सौम्या
कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन की अग्रणी अमीर महिलाओं की सूची में सौम्या सिंह का नाम 100 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल है.सौम्या की कुल संपत्ति 520 करोड़ रुपये है. वह स्टार्टअप में 5वीं सबसे अमीर महिला, 40 साल से कम उम्र की 16वीं सबसे अमीर भारतीय महिला और देश की 72वीं सबसे अमीर महिला हैं. 

2018 में लॉन्च किया WinZO ऐप
सौम्या सिंह WinZO Games App को लॉन्च करने से पहले टाइगर ग्लोबल बैक्ड हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप ZO Rooms & Zostel की फाउंडिंग टीम मेंबर थीं, जिसमें वो चार्ज ऑफ ग्रोथ, एक्सपैंशन और ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित काम देखती थीं. इसके बाद साल 2018 में सौम्या ने अपने पूर्व सहकर्मी पवन नंदा के साथ WinZO ऐप लॉन्च किया. 

ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah Becomes Father: इस बड़ी खुशखबरी के लिए एशिया कप बीच में छोड़कर लौटे बुमराह, पोस्ट कर दी जानकारी

क्या है WinZO ऐप?
विंजो एक गेमिंग प्लैटफॉर्म है, जिसमें 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. इसमें 6 से ज्यादा फॉर्मेट हैं और ये आपको इंग्लिश, हिंदी के साथ ही गुजराती, मराठी, बंगाली, भोजपुरी सहित 12 भाषाओं में मिल जाएगा.

MS धोनी ने किया प्रचार
WinZo ने अपने ब्रांड का प्रचार करने के लिए क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय हस्तियों में एक महेन्द्रसिंह धोनी को शामिल किया. यही नहीं यह आईपीएल फ्रेंचाइजी KKR साथ जुड़ा हुआ है और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ भी इसका टाई-अप है.

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
सौम्या सिंह को साल 2021 में बीडब्ल्यू डिसरप्ट से 'वुमन इंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड' से नवाजा गया, वहीं साल 2020 में WinZO को 'स्टार्टअप ऑफ द ईयर' के रूप में भी मान्यता दी गई थी.