Bank holiday in October: अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम के लिये करना पड़ेगा इंतजार
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1365359

Bank holiday in October: अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम के लिये करना पड़ेगा इंतजार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने में बैंक की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, पूरे महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक के किसी भी काम के लिए जाने से पहले एक बार लिस्ट जरूर चेक कर लें. 

Bank holiday in October: अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम के लिये करना पड़ेगा इंतजार

Bank Holidays In October 2022: अक्टूबर महीने की शुरुआत में कुछ ही दिन बचे हैं. अक्टूबर में अगर आप भी किसी काम के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, आने वाले महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे.  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के द्वारा दी गई छुट्टियों में राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां भी हैं, जो सभी राज्यों में मान्य नहीं होगी. इसके साथ ही रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टियों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

IGNOU July Admissions 2022: इग्नू में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी! अब इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म

 

अक्टूबर महीने में Bank Holidays की लिस्ट 

1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग, पूरे देश में बैंक बंद.
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी, पूरे देश में बैंक बंद.
3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद.
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता,  चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद.
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) पूरे देश में बैंक बंद.
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) गंगटोक में बैंक बंद.
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) गंगटोक में बैंक बंद.
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद.
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ 
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी, जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद.
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू, गुवाहाटी में बैंक बंद.
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद.
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद.
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस, अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद.
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद.
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा, अहमदाबाद, रांची और पटना में बैंक बंद.

Trending news