KBC 16 को मिला पहला करोड़पति, लेकिन हाथ से निकले 7 करोड़; जानें कौन हैं 22 साल के चंद्र प्रकाश?
Advertisement
trendingNow12447097

KBC 16 को मिला पहला करोड़पति, लेकिन हाथ से निकले 7 करोड़; जानें कौन हैं 22 साल के चंद्र प्रकाश?

Kaun Banega Crorepati 16: 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 16 को उसका पहला करोड़पति मिल चुका है, जो एक 22 साल का लड़का है, जिसका नाम चंद्र प्रकाश हैं. हालांकि, उन्होंने 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी खेला, लेकिन उसका सही जवाव नहीं दे पाए. चलिए जानते हैं कौन है केबीसी 16 के पहले करोड़पति चंद्र प्रकाश? 

Kaun Banega Crorepati 16 First Crorepati Chander Prakash

Kaun Banega Crorepati 16 First Crorepati Chander Prakash: काफी समय से चर्चाओं में बना अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 16 को आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल ही गया, जिसने 1 करोड़ के सही सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ की राशि और गाड़ी जीती. ये सीजन 12 अगस्त से शुरू हुआ था और अब तक इसके 32 एपिसोड आ चुके हैं. लेकिन अब तक कोई भीव कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक नहीं पहुंच पाया था. सभी लाखों की राशि जीतक गए. 

लेकिन कश्मीर के रहने वाले 22 साल के चंद्र प्रकाश इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी खेला, लेकिन सही जवाब नहीं दे पाए. हर कंटेस्टेंट की तरह ही 22 साल के चंद्र प्रकाश कई सपने लेकर अमिताभ बच्चन के रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ की हॉट सीट पर बैठे. चंद्र प्रकाश ने कई मुश्किलों का सामना किया है और ये साबित कर दिया है कि ज्ञान ही वो चीज है, जो हमें कभी हारने नहीं देती, जिसका वो खुद जीता-जागता सबूत बन गए.

कौन है केबीसी 16 के पहले करोड़पति चंद्र प्रकाश?

22 साल के चंद्र प्रकाश जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और वे UPSC की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है. शो में उन्होंने बताया कि जब वे पैदा हुए, तो पता चला कि उनकी आंत में ब्लॉकेज था, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. बाद में पता चला कि दवाइयों का असर उनकी किडनी पर पड़ा, लेकिन किसी तरह उनके माता-पिता ने उनका इलाज कराया. चंद्र प्रकाश इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि बाकी समय वे घर पर रहकर UPSC की तैयारी करते हैं. 

क्या था वो 1 करोड़ का सवाल? 

चंद्र प्रकाश से पूछा जाने वाला 1 करोड़ का सवाल था-

किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम 'शांति का निवास' है? 
इसके ऑप्शन थे-
A: सोमालिया
B: ओमान 
C: तंजानिया
D: ब्रुनेई. 
चंद्र प्रकाश ने इसका सही जवाब देते हुए ऑप्शन C: तंजानिया चुना. 

ये है अनिल कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म, अब तक नहीं बनी ऐसी कोई दूसरी; सिनेमाघरों में मच गया था हंगामा

क्या था वो 7 करोड़ का सवाल? जिसका नहीं दे पाए जवाब 

1 करोड़ की राशि जीतने के बाद चंद्र प्रकाश ने 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी खेला, लेकिन सही जवाब नहीं दे पाए. वो सवाल था-

1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?
इसके ऑप्शन थे-
A: वर्जीनिया डेयर
B: वर्जीनिया हॉल
C: वर्जीनिया कॉफ़ी
D: वर्जीनिया सिंक
और इसका सही जवाब है ऑप्शन A वर्जीनिया डेयर.

Latest News in HindiBollywood NewsTech NewsAuto NewsCareer News और Rashifal पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

Trending news