Petrol Diesel Price: पंजाब और हिमाचल के लिए जारी किए गए पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1587038

Petrol Diesel Price: पंजाब और हिमाचल के लिए जारी किए गए पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 26 फरवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज रविवार को तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 

Petrol Diesel Price: पंजाब और हिमाचल के लिए जारी किए गए पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: हर दिन की तरह आज 26 फरवरी 2023 रविवार (Sunday petrol diesel price) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट (Petrol Diesel latest rate) जारी कर दिए गए हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देशभर में बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. बीते 9 महीने से वाहन ईंधन का भाव जस का तस (Petrol Diesel price latest update) बना हुआ है. 

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा 21 मई को बढ़ाए गए दाम के बाद कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में वाहन तेल का रेट बढ़ा दिया था, जिनमें पंजाब और हिमाचल भी शामिल हैं. पंजाब की मान सरकार और हिमाचल की सुक्खू सरकार ने अपने स्तर पर वाहन तेल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: वृषभ कर्क और मकर राशि वालों के लिए खुशियां लाया है आज का दिन, जानें अपना राशिफल

शहर                             पेट्रोल                                       डीजल
जालंधर                          97.13 रुपये प्रति लीटर                87.49 रुपये प्रति लीटर 
अमृतसर                        97.68 रुपये प्रति लीटर                88.03 रुपये प्रति लीटर 
बठिंडा                           97.09 रुपये प्रति लीटर                87.45 रुपये प्रति लीटर 
पटियाला                        97.38 रुपये प्रति लीटर                87.72 रुपये प्रति लीटर
लुधियाना                        97.58 रुपये प्रति लीटर                87.92 रुपये प्रति लीटर
शिमला                          96.85 रुपये प्रति लीटर                85.86  रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                 90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                89.96 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news