Quiz: दुनिया के किस देश में आज तक एक भी सैनिक शहीद नहीं हुआ?

World Trending Quiz: दुनिया के कई देश अपनी सेना को आधुनिक बनाने में लगे हुए हैं, अपनी सेना को पहले की तुलना में अधिक मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां का एक भी सैनिक आज तक शहीद नहीं हुआ है. चलिए, वर्ल्ड से जुड़े कुछ ऐसे क्विज पढ़ते हैं, जो आपकी GK यानी जनरल नॉलेज में वृद्धि करेंगे.    

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 16, 2025, 03:04 PM IST
  • स्विट्जरलैंड में 88.5 लाख लोग
  • स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न है
Quiz: दुनिया के किस देश में आज तक एक भी सैनिक शहीद नहीं हुआ?

World Quiz: जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, उन्हें अपनी GK मजबूत करनी होगी, तभी वे परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं. इसके लिए वे करंट अफेयर्स से जुड़े बहुत सारे सवाल पढ़ते हैं. UPSC, SSB और SSC जैसी परीक्षाओं में विश्व जीके के सवाल भी पूछे जाते हैं.  परीक्षा से पहले इन सवालों का रिवीजन कर लें ताकि आप परीक्षा में आसानी से उनका उत्तर दे सकें. अपनी जनरल नॉलेज को बढ़ाने के लिए जितने हो सकें उतने सवालों को हल करें. चलिए, विश्व जीके के 7 सवाल पढ़ते हैं जिनके उत्तर भी साथ में दिए गए हैं।

सवाल 1 - दुनिया के किस देश में आज तक एक भी सैनिक शहीद नहीं हुआ?
जवाब 1 - स्विट्जरलैंड ऐसा देश है, जहां का एक भी सैनिक आज तक शहीद नहीं हुआ.

सवाल 2 - दुनिया के सुंदर देशों में से एक स्विट्जरलैंड में कितनी आबादी है?
जवाब 2 - 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में लोगों की 88.5 लाख की आबादी है.

सवाल 3 - क्या आप जानते हैं, स्विट्जरलैंड की राजधानी कौन सी है?
जवाब 3 - स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न (Bern) है.

सवाल 4 - स्विट्जरलैंड में कितनी आधिकारिक भाषाएं हैं?
जवाब 4 - स्विट्जरलैंड में चार आधिकारिक भाषाएं हैं: जर्मन, फ्रेंच, इतालवी, और रोमांश.

सवाल 5 - स्विट्जरलैंड में सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?
जवाब 5 - स्विट्जरलैंड का सबसे ऊंचा पर्वत डफोर' है, जो मोंटे रोसा श्रृंखला का हिस्सा है. इसकी ऊंचाई लगभग 4,634 मीटर है.

सवाल 6 - क्या आप जानते हैं, दुनिया में सबसे छोटा देश कौनसा है?
जवाब 6 - दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड (Sealand) है, जो उत्तरी सागर में स्थित है.

सवाल 7 - क्या आप जानते हैं, यूरोप का सबसे छोटा देश कौनसा है?
जवाब 7- यूरोप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी पाठकों की ज्ञान वृद्धि के लिए है. खबर का मकसद केवल आपको जागरूक करना है. यहां दी गई जानकारी इंटरनेट से ली गई है. Zee Bharat यहां दिए गए तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- Quiz: दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश कौनसा, भारत किस स्थान पर है?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़