वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पोकरण से 400 कार्यकर्ता सालासरधाम रवाना
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1595218

वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पोकरण से 400 कार्यकर्ता सालासरधाम रवाना

Jaisalmer News: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर जैसलमेर के पोकरण में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास और प्रभारी मालमसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, राजे समर्थक निजी वाहनों से पोकरण से रवाना हुए.

वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पोकरण से 400 कार्यकर्ता सालासरधाम रवाना

Jaisalmer, Pokaran: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर जैसलमेर के पोकरण में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास और प्रभारी मालमसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, राजे समर्थक निजी वाहनों से पोकरण से रवाना हुए.

पोकरण विधानसभा क्षेत्र से 25 से अधिक वाहन बालाजी धाम सालासरधाम रवाना हुए हैं जिसमें 400 से अधिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और राजे समर्थक शामिल है,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कल अपना जन्मदिन श्री बालाजी धाम सालासरधाम में भगवान श्रीराम की पूजा करके जन्मदिन मनाएंगी जिसकी सभा और जन्मदिन की बधाई देने पोकरण से भाजपाई रवाना हुए. पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद - वसुंधरा राजे जिंदाबाद - सतीश पूनियां जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते रवाना हुए.

वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर सालासरधाम में सभा को लेकर प्रचार प्रसार चल रहा था जिसका आज कार्यकर्ताओं के रवाना होने से परिणाम देखने को मिला. भणियाणा ब्लॉक अध्यक्ष महेश कड़वासरा, पोकरण नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद जितेन्द्रदयाल बोहरा, पार्षद दिनेश व्यास सहित कई भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Trending news