Navratri 2022: झारखंड में नवरात्रि की धूम, सीएम सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1368426

Navratri 2022: झारखंड में नवरात्रि की धूम, सीएम सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

Navratri 2022: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. आज पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस मौके पर झारखंड में बी माता के भक्तों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के तमाम दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

Navratri 2022: झारखंड में नवरात्रि की धूम, सीएम सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रांची: Navratri 2022: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. आज पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस मौके पर झारखंड में बी माता के भक्तों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के तमाम दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. भक्त सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे हैं. मां के पहले रूप को पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है. 

हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ. सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. 

राज्यपाल ने किया ट्वीट
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं यश प्रदान करें, यही प्रार्थना है। जय माता दी!

रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं 
वहीं नवरात्रि के पहले दिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नवरात्र के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के सूर्य मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सपत्नीक कलश स्थापना की। जगत जननी और दुष्टों का संहार करने वाली माँ भगवती से सभी के कल्याण की कामना की। जय माता दी

ये भी पढ़ें- Navratri 2022 Wishes: 'नवरात्रि में आएंगी मां अम्बे..', नवरात्रि पर करीबियों को भेजें ऐसे प्यार भरे संदेशों से शुभकामनाएं

Trending news