नन्हे बेटे अकाय संग इंडिया लौटीं अनुष्का शर्मा, खुशी से झूमे विरुष्का फैंस,फोटो के लिए रखी ये शर्त
Advertisement
trendingNow12206835

नन्हे बेटे अकाय संग इंडिया लौटीं अनुष्का शर्मा, खुशी से झूमे विरुष्का फैंस,फोटो के लिए रखी ये शर्त

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा आज अपने नन्हे बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं. लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे कि एक्ट्रेस भारत कब लौटेंगी. पैप्स को एक्ट्रेस से मिल बहुत अच्छा लगा. साथ ही फैंस भी खुश हो गए हैं.  

नन्हे बेटे अकाय संग इंडिया लौटीं अनुष्का शर्मा, खुशी से झूमे विरुष्का फैंस,फोटो के लिए रखी ये शर्त

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कुछ समय पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं. उनके बेटे का नाम अकाय (Akaay) है. ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के दीदार का इंतजार कर रहे थे. डिलीवरी के बाद से उनका इंतजार किया जा रहा था कि वो अब इंडिया लौटेंगी. आज अनुष्का ने विरुष्का फैंस को गुड न्यूज दे दी है. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ऐसे में फैंस बहुत खुश हैं. आइए जानते हैं अनुष्का ने फोटोज के लिए पैप्स के सामने क्या शर्त रखी.  

बेटे संग इंडिया लौटीं अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा को आज एयरपोर्ट पर देखा गया. लंबे समय से वो लंदन में थीं. वहीं, एक्ट्रेस ने बेटे अकाय को जन्म दिया था. विरल भियानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर बेबी की झलक दिखाई और जल्द ही मिलने का वादा भी किया.' बता दें कि विरुष्का फैंस इस न्यूज को सुन खुशी से झूम उठे हैं. विराट और अनुष्का अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं. साथ ही उन्होंने फिलहाल चेहरा न दिखाने का फैसला लिया है. 

रौशनी से जगमगाया गोविंदा की भांजी का घर, 10 दिन बाद शुरू होंगी शादी की रस्में

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

फोटो के लिए रखी ये शर्त 

अनुष्का शर्मा ने पैप्स से खुशी-खुशी बात की. साथ ही फोटो के लिए उन्होंने एक शर्त रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो पैप्स के लिए जल्द ही पोज देंगी. पर ऐसा तब होगा जब उनके साथ बच्चे नहीं होंगे. अब देखना होगा अनुष्का अपने फैंस को लेटेस्ट फोटोज से कब खुश करती हैं. 

लंबे समय से इंतजार कर रहे थे विरुष्का फैंस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक अलग फैन बेस है. दोनों हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब फैंस को इंतजार खत्म हो गया है और पूरा परिवार इंडिया वापिस आ गया है. दोनों ने कुछ समय से सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई थी.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

डीपफेक वीडियो पर आमिर खान ने जारी किया बयान, बोले- किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से लेना-देना नहीं; करेंगे FIR

20 फरवरी को की थी दूसरे बेबी की अनाउंसमेंट 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर बताया कि उनके घर के नन्हे बेटे ने जन्म लिया है. अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ था. अकाय की एक बहन भी है, जिसका नाम वामिका है. 

Trending news