RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजों का ऐलान, ये रहा चेक करने का सबसे आसान तरीका
Advertisement
trendingNow11719695

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजों का ऐलान, ये रहा चेक करने का सबसे आसान तरीका

Rajasthan Board 5th Result 2023 Out:  राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे थे. आरबीएसई ने हाल ही में कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां चेक करें...

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजों का ऐलान, ये रहा चेक करने का सबसे आसान तरीका

RBSE Class 5th Result 2023 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 5वीं परिणाम 2023 की जारी कर दिए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की है. स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर के साथ आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2023 की चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स और पेरेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 नाम-वार चेक करने की सुविधा आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है.

आरबीएसई कक्षा 5 परीक्षा 2023
बता दें कि राजस्थान में 13 अप्रैल 2023 से लेकर 21 अप्रैल 2023 तक आरबीएसई 5वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया था. 

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं 2023 रिजल्ट 
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट्स rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं. 
यहां होमपेज पर आरबीएसई 5वीं कक्षा का परिणाम 2023 लिंक खोजें. 
अब स्टूडेंट का रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. 
इसके बाद इस डिटेल्स को सबमिट कर दें.
राजस्थान बोर्ड 5वीं परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. 
रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. 

आरबीएसई परिणाम के साथ राजस्थान बोर्ड 5वीं परिणाम 2023 मार्कशीट जारी कर दी गई हैं. स्टूडेंट्स यहां दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. पेरेंट्स नतीजों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे.

Trending news