Ramayana Quiz: भगवान श्रीराम कितने दिनों तक लंका में रहे थे?
Advertisement
trendingNow12055485

Ramayana Quiz: भगवान श्रीराम कितने दिनों तक लंका में रहे थे?

Ram Mandir Quiz: हम आपके लिए रामायण व राम जी के जीवन से जुड़े कुछ अहम तथ्यों पर सवाल लेकर आए हैं, जिसके जरिए हम यह टेस्ट करना चाहते हैं कि आपको श्रीराम के बारे में कितना पता है?

Ramayana Quiz: भगवान श्रीराम कितने दिनों तक लंका में रहे थे?

Ramayana Quiz: आप सभी ने रामायण तो जरूर देखी होगी. रामायण की कथा और श्रीराम जी की वनवास यात्रा के बारे में भी आप जरूर जानते होंगे. लेकिन रामायण से जुड़े बहुत से ऐसे तथ्त हैं, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा. कुछ ऐसे ही त्थयों को सवालों के रूप में लेकर हम आपसे रोजाना कुछ सवाल पूछेंगे और यह टेस्ट करेंगे कि आपको रामायण के बारे में कितना पता है. इसके अलावा आप भी इन सवालों का जवाब देखक अपनी नॉलेज टेस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके बाद नए राम मंदिर के कपाट सभी के लिए खुल जाएंगे, और लोग राम लला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में भारत में इतने बड़े अवसर से पहले हमें राम जी और उनसे जुड़े कुछ अहम तथ्यों के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

सवाल 1 - बताएं आखिर 'वाल्मीकि रामायण' के अनुसार किस माह श्रीराम और लक्ष्मण पंपा सरोवर पहुंचे थे?
जवाब 1 - दरअसल, वाल्मीकि रामायण के अनुसार श्रीराम और लक्ष्मण चैत्र माह में पंपा सरोवर पहुंचे थे.

सवाल 2 - जब लक्ष्मण ने भोग-विलास में लिप्त सुग्रीव की भर्त्सना की, तब किसने सुग्रीव को श्रीराम को दिये गए वचन का स्मरण कराया?
जवाब 2 - बता दें कि जब लक्ष्मण ने भोग-विलास में लिप्त सुग्रीव की भर्त्सना की, तब सुग्रीव को 'प्लक्ष और प्रभाव' ने श्रीराम को दिये गए वचन का स्मरण कराया.

सवाल 3 - आखिर महर्षि वाल्मीकि का आश्रम किस नदी के तट पर स्थित था?
जवाब 3 - दरअसल, महर्षि वाल्मीकि का आश्रम तमसा नदी के तट पर स्थित था.

सवाल 4 - क्या आप बता सकते हैं कि आखिर किसे ब्रह्महत्या का पाप लगा था?
जवाब 4 - बता दें कि श्रीराम को ही ब्रह्महत्या का पाप लगा था, क्योंकि उन्होंने रावण का वध किया था.

सवाल 5 - बताएं आखिर भगवान श्रीराम कितने दिनों तक लंका में रहे थे?
जवाब 5 - दरअसल, भगवान श्रीराम 111 दिनों तक लंका में रहे थे.

Trending news