Bikes में Alloy Wheels के हैं ये बड़े नुकसान, लगवाने से पहले हर हाल में जान लें
Advertisement
trendingNow11692139

Bikes में Alloy Wheels के हैं ये बड़े नुकसान, लगवाने से पहले हर हाल में जान लें

Alloy Wheels Cons In Bikes: बाइक्स में दो तरह के व्हील्स देखने को मिलते हैं, स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स, ज्यादातर मोटरसाइकिलों में स्पोक व्हील्स आते हैं. हालांकि, अब ज्यादातर मोटरसाइकिलों में अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी मिलने लगा है.

Bikes में Alloy Wheels के हैं ये बड़े नुकसान, लगवाने से पहले हर हाल में जान लें

Alloy Wheels Disadvantages In Bikes: बाइक्स में दो तरह के व्हील्स देखने को मिलते हैं, स्पोक व्हील्स और अलॉय व्हील्स, ज्यादातर मोटरसाइकिलों में स्पोक व्हील्स आते हैं. हालांकि, अब ज्यादातर मोटरसाइकिलों में अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी मिलने लगा है. कंपनियां अलॉय व्हील्स के साथ बाइक का अलग ही वेरिएंट लॉन्च कर देती हैं. अब जिसे वही बाइक अलॉय व्हील्स के साथ चाहिए वह अलॉय व्हील्स वाले वेरिएंट को चुन सकता है जबकि जिसे स्पोक व्हील्स पसंद हैं, वह स्पोक व्हील्स वाले वेरिएंट को चुन सकता है. 

बहुत सी बाइक्स इस तरह के ऑप्शन्स के साथ आ रही है. स्पोक व्हील्स वाले वेरिएंट के मुकाबले अलॉय व्हील्स वाले वेरिएंट ज्यादा महंगा होता है. ऐसे में कई बार लोग स्पोक व्हील्स वाला वेरिएंट खरीद लेते हैं और फिर स्पोक व्हील्स को ऑफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स से रिप्लेस करा देते हैं. लेकिन, ऐसा करने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि अलॉय व्हील्स के भले ही कई फायदे हों लेकिन इनके नुकसान भी हैं. चलिए, बताते हैं.

बाइक में ऑफ्टरमार्केट अलॉय व्हील के मुकसान
बाइक में अलॉय व्हील होने का सबसे बड़ा नुकसान है कि इनके टूटने की संभावना स्पोक व्हील्स के मुकाबले ज्यादा रहती है. किसी चीज से टकराने की स्थिति में अलॉय व्हील के टूटने का खतरा स्पोक व्हील्स से ज्यादा होता है क्योंकि यह  फ्लेक्सिबल नहीं होते हैं और टकराने की स्थिति में लगने वाले फोर्स को अब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं. 

कई बार तो टूटने की स्थिति में इन्हें सही भी नहीं कराया जा सकता और नए अलॉय व्हील्स महंगे आते हैं. यानी, अगर अलॉय व्हील्स टूटते हैं तो आपका ज्यादा खर्चा होगा जबकि स्पोक व्हील्स आसानी से सही कराए जा सकते हैं और वह सस्ते भी होते हैं. इसके अलावा, ऑफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स पर आम तौर पर वारंटी भी नहीं मिलती है.

आमतौर पर स्पोक व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील हल्के होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हाई स्पीड पर या तेज हवा की स्थिति में बाइक की स्टेबिलिटी कम हो सकती है. क्रॉसवाइंड की स्थिति में हल्के व्हील्स ज्यादा स्टेबिलिटी नहीं दे पाते हैं, जिससे बाइक अस्थिर हो सकती है और इसे कंट्रोल करना कठिन हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

ये 10 शानदार फीचर्स चाहिए तो भूलकर भी ना लें Citroen C3 Aircross! वरना बहुत पछताओगे

ये SUV लॉन्च हुई तो Toyota Fortuner को खा जाएगी! मिलेंगे गजब-गजब के फीचर्स

Trending news