Petrol Diesel Price: तेल भरवाने से पहले जान लें आज का दाम, क्या है आपके शहर का हाल?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1265533

Petrol Diesel Price: तेल भरवाने से पहले जान लें आज का दाम, क्या है आपके शहर का हाल?

Petrol Diesel Price 20 July: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 20 जुलाई बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नए रेट के अनुसार, आज तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol Diesel Price: तेल भरवाने से पहले जान लें आज का दाम, क्या है आपके शहर का हाल?

Petrol Diesel Price 20 July: हर दिन की तरह आज 20 जुलाई बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. जारी की गईं नई कीमतों के अनुसार आज भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वाहन ईंधन (Petrol Diesel Price) के दाम में बदलाव हुए दो महीने हो चुके हैं. तब से लेकर आज तक पेट्रोल और डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं. 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 20 July 2022: दिनभर की हर ताजा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे जी पंजाब हिमाचल के साथ
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 
अमृतसर                       96.59 रुपये प्रति लीटर                       86.94  रुपये प्रति लीटर
जालंधर                        96.18 रुपये प्रति लीटर                        86.55 रुपये प्रति लीटर
लुधियाना                      96.60 रुपये प्रति लीटर                         86.94 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- Cloud burst: हिमाचल चीनी सीमा के पास किन्नौर में बादल फटने से हुई भारी तबाही

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news