Petrol Diesel Price 14 July: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर का हाल?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1256659

Petrol Diesel Price 14 July: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर का हाल?

Petrol Diesel Price 14 July: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 14 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जारी किए गए नए दाम के अनुसार तेल के भाव में आज भी राहत मिली है. यहां जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव?

Petrol Diesel Price 14 July: जारी हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर का हाल?

Petrol Diesel Price 14 July: क्रूड ऑयल (Crued Oil) के दाम में लगातार ग‍िरावट हो रही है. क्रूड तेल घटकर 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के नीचे जा पहुंचा है. वहीं, घरेलू बाजार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (Petrol-Diesel rate) बीते दो महीनें से कोई बदलाव नहीं हुआ है. जी हां सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी की गईं नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल डीजल के रेट आज भी जस के तस बने हुए हैं, लेकिन इस बीच बीते सप्ताह एलपीजी गैस स‍िलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था. 

ये हैं आज के लेटेस्ट प्राइस 
शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 

Photo: बोट राइडिंग के दौरान निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा हुईं रोमांटिक, देखें कूल अंदाज

लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी कर दी जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: यहां जानें गुरू पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा का शुभ मूहूर्त, खास है आज का पंचांग

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां, तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news