Petrol diesel price: अपडेट हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें सप्ताह के पहले दिन का हाल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1252392

Petrol diesel price: अपडेट हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें सप्ताह के पहले दिन का हाल

Petrol diesel price 11 july: सप्ताह के पहले दिन सोमवार 11 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. नए दाम के अनुसार एक बार फिर तेल के रेट में राहत मिली है. इस खबर में जानें क्या है आपके शहर में वाहन ईंधन (Petrol diesel price) का भाव. 

Petrol diesel price: अपडेट हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें सप्ताह के पहले दिन का हाल

Petrol Diesel Price: देश में आज सुबह हर दिन की तरह पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं. नए दाम के अनुसार आज 11 जुलाई सोमवार को भी पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार 51वें दिन तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. आखिरी बार 21 मई को ही पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी, जिसके बाद तेल की कीमतें कम हो गई थीं.   

यह है आज का दाम
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                    94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                    92.76 रुपये प्रति लीटर  
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                    97.28 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                    93.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                      89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                      90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                      84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Shayani Ekadashi: आज से 4 माह के लिए सो जाते हैं विष्णु भगवान, ऐसे करें शयन

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Punchag: आज ये काम करने से खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार, जानें क्या है आज का पंचांग

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news