Aaj Ka Panchang 12 November: यहां जानें कब तक रहेगी अमावस्या तिथि, क्या है आज का पंचांग
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1955644

Aaj Ka Panchang 12 November: यहां जानें कब तक रहेगी अमावस्या तिथि, क्या है आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 12 November 2023: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से एक माह में तीस तिथियां होती हैं, जो दो पक्षों में विभाजित होती हैं. ऐसे में यहां जानें क्या है दिवाली का पंचांग.

 

Aaj Ka Panchang 12 November: यहां जानें कब तक रहेगी अमावस्या तिथि, क्या है आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 12 November 2023: आज 12 नवंबर को दिन रविवार और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. इस अमावस्या को स्नान-दान की अमावस्या कहा जाता है. यह अमावस्या रविवार दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. इस अमावस्या पर दान करना अच्छा होता है. आज बड़ी दीपावली का पावन पर्व भी है. इसके साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक सौभाग्य योग और देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. 

तिथि: अमावस्या  
वार: रविवार 
पक्ष: कृष्ण
करण: वणिज
नक्षत्र: विशाखा
योग: सौभाग्य

दुष्ट मुहूर्त- 4:02 से 4:45 तक रहेगा. 
कुलिक- 4:05 से 4:48 तक रहेगा. 
कंटक- 10:19 से 11:05 तक रहेगा. 
राहुकाल- 4:09 से 5:25 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 1:04 से 1:56 तक रहेगा. 
यमगंड- 12:09 से 1:24 तक रहेगा.
गुलिक काल- 2:45 से 4:09 तक रहेगा. 

ताराबल: आश्विन, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news