Womens T20 World Cup 2023: इस डेट से शुरू होगा महिला टी-20 विश्व कप मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1557024

Womens T20 World Cup 2023: इस डेट से शुरू होगा महिला टी-20 विश्व कप मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

ICC Women T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्वकप 2023 का आगाज साउथ अफ्रीकी की मेजबानी में 10 फरवरी से होने जा रहा है. जानें पूरा शेड्यूल.

 Womens T20 World Cup 2023: इस डेट से शुरू होगा महिला टी-20 विश्व कप मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

ICC Women T20 World Cup 2023: आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाले महिला टी20 विश्वकप 2023 का आगाज साउथ अफ्रीकी की मेजबानी में 10 फरवरी से होने जा रहा है. जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है. 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकबले खेले जाएंगे. आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे खेल का पूरा शेड्यूल और तारीख. 

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाए ये चीज, दूर होंगे हर कष्ट

 

बता दें, साल 2020 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में कारारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अब भारतीय टीम की निगाहें पहली बार खिताब जीतने पर है. 

जानें टी20 विश्वकप 2023 का पूरा शेड्यूल
10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)
11 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
11 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)
12 फरवरी - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केपटाउन)
13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
14 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गकीबरहा)
15 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम भारत (केप टाउन)
15 फरवरी - पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
16 फरवरी- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
17 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
17 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
18 फरवरी - इंग्लैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)
19 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)
20 फरवरी - आयरलैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
21 फरवरी - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)
21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
23 फरवरी - सेमी-फाइनल 1 (केप टाउन)
24 फरवरी - सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)
26 फरवरी - फाइनल (केप टाउन)

भारत में कहां देखें मैच?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल रविवार 26 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. आप महिला टी20 विश्व कप 2023 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर, इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar ऐप पर भी देख सकते हैं. 

ये है टीम लिस्ट
भारत:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (c), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन.

इंग्लैंड: हीथर नाइट (c), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डैनी व्याट.

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (c), एलिसा हीली (vc), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारुफा अख्तर, फहीमा खातून, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, रुमाना अहमद, लता मंडल, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शीदा खातून, रितु मोनी, दिशा विश्वास, सोभना मोस्टरी, फरगना हक पिंकी.

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेइडेनहॉट, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु.

दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस (कप्तान), एनेरी डर्क्सन, मारिजैन कप्प, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, तज़मिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, लौरा वोल्वार्ड्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश, डेल्मी टकर.

आयरलैंड: लौरा डेलानी (कप्तान), जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवनघ, अर्लीन केली, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, रेबेका स्टोकेल, मैरी वाल्ड्रॉन.

Watch Live

Trending news