Chandra Grahan 2023: आज है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सही समय
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1672163

Chandra Grahan 2023: आज है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सही समय

Chandra Grahan 2023:  चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा. 2023 का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण (Penumbral Eclipse) होगा और यह 5 मई को होगा. 

Chandra Grahan 2023: आज है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सही समय

Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं.  इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं.  पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लग चुका है, जो कि भारत में देखा नहीं गया था.  अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है.  ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा. 2023 का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse 2023) होगा और यह 5 मई को होगा. 

Wrestlers PC LIVE: पहलवानों का कहना बृजभूषण सिंह को तुंरत भेजे जेल, नहीं तो जारी रहेगा धरना

वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है.  वहीं, जानकारी के लिए बता दें,  चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान किसी को भी कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए. 

Bank Holidays May 2023: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

बता दें, साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लग रहा है.  ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

जानकारी के अनुसार, ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है.  जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है.  इसके कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं दिखाई देगा.   

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Trending news