Bank Holidays January 2023: जनवरी 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1497783

Bank Holidays January 2023: जनवरी 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2023:  नए साल के पहले महीने यानी की जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बाहर जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें. 

Bank Holidays January 2023: जनवरी 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2023: दिसंबर को खत्म होने में अब एक हफ्ते का समय रह गया है. हर तरफ नए साल की धूम मची हुई है.  ऐसे में नए साल में बैंकों की छुट्टियों को भी आपको जान लेना चाहिए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों कि लिस्ट जारी कर दी है. नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. 

Christmas 2022 Images: 25 दिसंबर को अपने दोस्तों को भेजें ये क्रिसमस ट्री, होंगे खुश

बैंक आम लोगों की जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. अभी भी कई सारे ऐसे लोग हैं जो हर दिन बैंक जाकर अपने रुपये को जमा करते हैं और जरुरत पड़ने पर निकालते हैं. हालांकि इन छुट्टियों के बीच राहत की बात ये है कि ऑनलाइन बैंकों से जुड़ी चीजों पर इसका कोई असर नहीं होगा.   

जनवरी में बैंको की छुट्टियां (Bank Holidays January 2023 List)
1 जनवरी 2023, रविवार- नए साल का दिन को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु में
2 जनवरी 2023, सोमवार: नए साल की छुट्टी पर मिजोरम में
11 जनवरी 2023, बुधवार: मिशनरी दिवस (मिजोरम) पर मिजोरम में 
12 जनवरी 2023, गुरुवार: स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में 
14 जनवरी 2023, शनिवार: मकर संक्रांति पर गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना में
14 जनवरी 2023, शनिवार: माघ बिहु पर असम में
15 जनवरी 2023, रविवार: पोंगल पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु में
15 जनवरी 2023, रविवार: तिरुवल्लुवर दिवस पर तमिलनाडु में
16 जनवरी 2023, सोमवार: कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में, उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में
22 जनवरी 2023, रविवार: सोनम लोसर पर सिक्किम में
23 जनवरी 2023, सोमवार: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में
25 जनवरी 2023, बुधवार: राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश में
26 जनवरी 2023, गुरुवार: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी, वसंत पंचमी पर हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा 
31 जनवरी 2023, मंगलवार: मी-दम-मी-फी पर असम में

नोट- बैकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के नियम और त्योहारों के हिसाब से होती है. इसलिए आपको अपने स्टेट के हिसाब से लिस्ट को क्रॉस चेक कर लेना चाहिए.

Watch Live

Trending news