Nayab Singh Saini के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नेता होंगे शामिल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2476085

Nayab Singh Saini के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नेता होंगे शामिल

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. आज वह हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नेता शामिल होंगे. 

 

Nayab Singh Saini के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर ये बड़े नेता होंगे शामिल

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार यानी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेता भी शामिल होंगे. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना  
बता दें, नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे. इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है. हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं. पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हरियाणा में 05 अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया.

Anil Vij के CM बनने की इच्छा जताने पर BJP नेता संजय भाटिया ने कहा...

नायब सैनी ने 37 सीटों पर दर्ज की जीत
वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की. नायब सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की थी. उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया. हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू भी हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नायडू के पूर्वाह्न सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचने और अपराह्न साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है. इसके बाद नायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और रात को संभवत: साढ़े 10 बजे आंध्र प्रदेश लौटेंगे. 

(भाषा) 

WATCH LIVE TV

Trending news