बाड़मेर: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1542968

बाड़मेर: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

जयपुर में आयोजित हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा आज जैसे ही बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने बायतु खेमा बाबा मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना की.

बाड़मेर: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

Barmer News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा की नियुक्ति के बाद पहली बार बाड़मेर जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया और पचपदरा, बगुण्डी, बायतू, कवास, उत्तरलाई सहित जगह जगह पर उनका स्वागत किया गया. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ वह जिला मुख्यालय पहुंचे.

जयपुर में आयोजित हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा आज जैसे ही बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने बायतु खेमा बाबा मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना की और उसके बाद हल शास्त्री पूर्व विधायक स्वर्गीय तगाराम चौधरी की समाधि स्थल पहुंचे.

जहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 8 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं जिसमें बाड़मेर जिले में जातीय समीकरण को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए स्वरूप सिंह खारा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. संघ पृष्ठभूमि से आने वाले स्वरूप सिंह खारा की नियुक्ति के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan : सचिन पायलट के खास मंत्री हेमाराम का बयान, ज्यादा बोले तो CD बाहर आ जाएगी

साथ ही आज जिलाध्यक्ष के पहली बार बाड़मेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व लोगों का स्वागत में हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान भाजपा नेत्री प्रियंका चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल,युवा नेता दीपक कड़वासरा पूरसिंह राठौड़, देवीसिंह भाटी हरसाणी सहित भाजपा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Trending news