Yamuna में डूबते को बचाने गए 2 नाबालिगों की हुई मौत, एक की रेस्क्यू कर बचाई जान
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1689407

Yamuna में डूबते को बचाने गए 2 नाबालिगों की हुई मौत, एक की रेस्क्यू कर बचाई जान

Delhi Yamuna River News: दो दोस्तों ने नदी में नहाने के लिए छलांग लगाई, तभी एक बाहर निकला. जब उसने अपने दोस्त को डूबते देखा तो उसे बचाने के फिर से छलांग लगा दी. तभी इन दोनों को घाट के पास खड़े 17 साल के लड़के ने देखा तो उसने इन दोनों को बचाने के लिए छलांग लगाई. जिससे कि इनमें से दो की मौत हो गई.  

Yamuna में डूबते को बचाने गए 2 नाबालिगों की हुई मौत, एक की रेस्क्यू कर बचाई जान

Delhi Yamuna River: आए दिन नदी या नहर में नहाने गए बच्चों के डूबने के मामले सामने आते रहते हैं. फिर से ऐसा ही एक मामला दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके के वजीराबाद यमुना घाट से सामने आया है. जहां सूर घाट पर नहाने गए 2 बच्चों की मौत हो गई. बता दें कि तीन बच्चों ने यमुना में छलांग लगाई थी, जिनमें से एक नाबालिग को बचा लिया गया और दो की मौत हो गई. एक की उम्र14 और 17 साल है. इनमें से भी 17 साल के युवक का पता नहीं चल पाया है. 

वजीराबाद यमुना नदी में दो नाबालिग बच्चे यमुना नदी पर नहाने आए. जैसे ही यमुना में दोनों नाबालिग बच्चों ने नहाने के लिए छलांग लगाई तो यमुना की गहराई ज्यादा होने के चलते दोनों बच्चे डूबने लगे. एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चा यमुना से बाहर निकल आया, लेकिन उसने अपने साथी को डूबते हुए देखा तो दोबारा यमुना में डूबते साथी की जान बचाने के लिए छलांग लगा दी. वहीं किनार पर खड़ा एक 17 वर्षीय युवक ने इन बच्चों को डूबते देख बचाने के लिए यमुना में कूदा, लेकिन यमुना में पानी का भाव तेज होने के चलते वह भी यमुना में डूब गया. 

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: पूर्व मेयर की बहन को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट, बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

 

बता दें कि इस हादसे के बाद सूचना मिलते ही तिमारपुर थाना पुलिस, दमकल कर्मी, बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार, अपनी टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में एक नाबालिक की जान तो बचा ली, लेकिन एक अज्ञात 17 वर्षीय और एक 14 वर्षीय नाबालिग की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.

फिलहाल आपको बता दें यमुना में आए दिन लोगों की डूबने की जानकारी मिलती है. उसके बाद भी यमुना संबंधित विभाग और दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई सख्त दिशा निर्देश यमुना किनारे सुरक्षा को लेकर नहीं लागू किए जाते हैं. 

Input: नसीम अहमद